{"_id":"689209e919ea1cf6840ffa14","slug":"burglary-in-half-a-dozen-flats-in-raipur-two-accused-from-maharashtra-arrested-from-ambikapur-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: रायपुर की आधा दर्जन फ्लैट में सेंधमारी, महाराष्ट्र के दो आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार,6 लाख का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: रायपुर की आधा दर्जन फ्लैट में सेंधमारी, महाराष्ट्र के दो आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार,6 लाख का माल बरामद
Tue, 05 Aug 2025 07:15 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 05 Aug 2025 07:15 PM IST
सार
महाराष्ट्र से आए दो शातिर चोरों ने राजेन्द्र नगर, टाटीबंध और कबीर नगर थाना क्षेत्र की हाईटेक सोसाइटियों में करीब आधा दर्जन फ्लैट्स के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और सामान पार कर दिए। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अंबिकापुर में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर की हाईसिक्योरिटी सोसाइटियों में दिनदहाड़े एक के बाद एक चोरी की वारदातों से सनसनी फैल गई। महाराष्ट्र से आए दो शातिर चोरों ने राजेन्द्र नगर, टाटीबंध और कबीर नगर थाना क्षेत्र की हाईटेक सोसाइटियों में करीब आधा दर्जन फ्लैट्स के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और सामान पार कर दिए। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अंबिकापुर में गिरफ्तार कर लिया, जब वे बनारस भागने की फिराक में थे।
पहली वारदात (आमानाका थाना क्षेत्र)
पगाटिका कलवा वेकेंटश्वरलु बेटी को नीट एग्जाम दिलवाने भिलाई गया था। घर लौटने पर पाया कि सरोवर पोर्टिको स्थित फ्लैट का ताला टूटा हुआ था। आलमारी से सोने और चांदी के जेवर गायब थे।
दूसरी वारदात (कबीर नगर क्षेत्र)
हीरापुर रॉयल रेजिन्सी के निवासी व्यापारी लोकनाथ देवांगन के घर चोरी हुई। परिवार हैदराबाद गया था, उसी दौरान चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान चुरा लिया।
विज्ञापन
तीसरी वारदात (न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र)
एयरपोर्ट कर्मचारी भावना यदु ड्यूटी पर थी, उसी वक्त हिमालन हाईट्स स्थित घर का ताला तोड़कर चोरी की गई। पास ही रहने वाले अनिश कुमार के सूने फ्लैट से भी घड़ियाँ, नकदी और चांदी के जेवर चुरा लिए गए।
CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन से पकड़े गए आरोपी
शिकायतों के बाद पुलिस ने तीनों इलाकों के CCTV कैमरों की मदद से जांच शुरू की। फुटेज में दो संदिग्ध युवक नजर आए, जो शहर के एक होटल में रुके हुए थे। मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर अंबिकापुर में दोनों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद सन्नी गौर, निवासी पुणे, रेयान उर्फ अमन फैय्याज शेख, निवासी मुंबई के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे बड़े शहरों को निशाना बना रहे थे। रायपुर में वारदात के बाद अगला निशाना बनारस था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 ग्राम सोने के जेवरात, 843 ग्राम चांदी के जेवरात, 9 घड़ियाँ. 1 iPhone और 3 मोबाइल फ़ोन बरामद किए हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस की तत्परता से खुलासा
SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि आरोपियों ने हाईटेक सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था का फायदा उठाकर चोरी की। बाहरी गैंग के इन सदस्यों को कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर लाया गया है और आगे की जांच जारी है।