{"_id":"67078153feb9cd25df03f46c","slug":"bumper-recruitment-in-pwd-department-in-chhattisgarh-finance-department-approved-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Job: छत्तीसगढ़ में पीडब्ल्यूडी विभाग में निकली बंपर भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Job: छत्तीसगढ़ में पीडब्ल्यूडी विभाग में निकली बंपर भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी
Thu, 10 Oct 2024 01:06 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 10 Oct 2024 01:06 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए स्वीकृति दी जा रही है। इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए स्वीकृति दी जा रही है। इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से अब शासकीय सेवा के छह हजार से अधिक पदों में नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
लोक निर्माण विभाग में सब इंजीनियरों के 102 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें 86 सिविल और 16 विद्युत-यांत्रिकी के उप अभियंता के पद शामिल हैं। इससे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 128 अभियंताओं के पद निकाले गए थे।
छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में अवसर लगातार खुल रहे हैं। अब तक 8 से अधिक विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। निर्माण एजेंसियों में तेजी से चल रही भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश में बड़े पैमाने पर चल रही अधोसंरचना परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।