फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bumper recruitment for small to big position including hospital, technician and operator in chhattisgarh

JOB FAIR: हॉस्पिटल, टेक्नीशियन और ऑपरेटर समेत छोटे से लेकर बड़े पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी मोटी सैलरी

Sun, 15 Dec 2024 02:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 15 Dec 2024 02:31 PM IST
सार

शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। कुल 317 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब मिलने पर 10 से 50 हजार रुपये तक सैलरी मिलेगी।

विज्ञापन
Bumper recruitment for small to big position including hospital, technician and operator in chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। कुल 317 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब मिलने पर 10 से 50 हजार रुपये तक सैलरी मिलेगी। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो  रोजगार कार्यालय रायपुर में 16 दिसंबर को जॉब फेर में शामिल हो सकते हैं।  
विज्ञापन


जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 दिसंबर को रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एसआर हास्पिटल-चिखली दुर्ग में मेडिकल ऑफिसर, डेन्टिस्ट, फिजियोथेरेपी, ओटी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, पैथेलॉजी लैब, नर्सिंग स्टॉफ, डायलिसिस टेक्नीशियन, फिल्ड ऑफिसर, इलेक्ट्रीशियन ड्राइवर, कार्पोरेट मानियो, टीपीए मैनेजर, अकाउंटेंट, फार्मासिस्ट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, पलंबर, जीएम मार्केटिंग, नर्सिंग, मल्टीवर्कर गार्ड के लिए भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार रूद्रा इंटरप्राईजेस में मीटर टेक्नीशियन, मोबाईल ऑपरेटर, फिल्ड सर्वेयर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, टेलीकॉलर, बसंत मोटर्स में सर्विस कंसल्टेंट, पार्ट मैनेजर, टेलीकॉलर, टेक्नीशियन, हेल्पर टेक्नीशियन, सेल्स एग्जीक्यूटिव और जीएस ऑटोमोबाईल में सेल्स एग्जीक्यूटिव, सीनियर एडवाइजर, टेलीकॉलर, टेक्नीशियन, हेल्पर के लिए न्यून्तम 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डी.सी.ए. तथा हास्पिटल सेक्टर के लिए एम.बी.बी.एस. बी.ए.एम.एस, बी.डी.एस, फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्निशियन, लैब टैक्निशियन, नर्सिंग, डायलासिस टेक्निशियन, आई.टी.आई. (इलेक्ट्रिकल), वाहन चालक, एम.बी.ए., पी.जी.डी.सी.ए., उत्तीर्ण आदि के कुल 317 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।


इसके लिए 10 से 50 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन रहेगी। इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य, इच्छुक और अनुभवी आवेदक निर्धारित तिथि और जगह पर अपने बॉयोडाटा/आधार कार्ड एवं शेक्षणिक, तकनीकी योग्यता तथा अनुभव आदि के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed