{"_id":"671218d747520773720ef992","slug":"bullies-beat-up-four-youths-and-one-woman-injured-in-korba-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में बवाल: रावन दहन के दौरान हुई मारपीट, दबंगों ने लात-घूसे से पीटा; चार युवक समेत एक महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में बवाल: रावन दहन के दौरान हुई मारपीट, दबंगों ने लात-घूसे से पीटा; चार युवक समेत एक महिला घायल
Fri, 18 Oct 2024 01:45 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:45 PM IST
सार
कोरबा के कोहड़िया में रावन दहन के दौरान जमकर बवाल हुआ। इस दौरान दबंगों ने युवकों की पिटाई कर दी। इस दौरान चार युवक समेत एक महिला घायल हो गई है। सभी के सिर पर गंभीर चोट आई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोहड़िया में रावन दहन के दौरान मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के गृहग्राम कोहड़िया ग्राम में रावण दहन के बाद जमकर बवाल हुआ और सरेआम मारपीट की घटना सामने आई। इसमें कोहड़िया में ही रहने वाले दबंग युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें युवक लात, डंडे करछुलऔर मुक्के से युवकों की जमकर पिटाई कर रहे हैं। इस मारपीट की घटना में चार युवक समेत एक महिला घायल हो गई है। सभी के सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक कोहड़िया निवासी सोनू पटेल, अभय निषाद,प्रीमेश देवांगन समेत कुछ योर कोड मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में मारपीट की शिकायत बरमपुर निवासी सूर्य प्रकाश पटेल ने सीएसईबी चौकी पुलिस से की है, जहां घायलों का मुलायजा करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि प्रभारी समेत अन्य अवसर मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन