फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Brutal murder of girlfriend by boyfriend in raigarh, acused arrested by police

प्रेमिका बोली: 'स्टेशन के पास मिलने आओ, नहीं तो बदनाम कर दूंगी' फिर शराब के साथ पहुंचा प्रेमी और कर दी हत्या

Mon, 17 Jan 2022 08:46 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 17 Jan 2022 08:46 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अपनी प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए एक युवक ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। महिला के दो बच्चे भी हैं और वह अपने मायके में रह रही थी।

विज्ञापन
Brutal murder of girlfriend by boyfriend in raigarh, acused arrested by police
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की नृशंस हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस के अनुसार अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव पड़ा मिला था। जिसके बाद मौके से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हत्या के पीछे जो वजह बताई वह हैरान करने वाली थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 49 के पास चारभांठा दर्राडोली के पैरावट में महिला का शव तीन दिन पहले मिला था। महिला के गले में धारदार हथियार से हमले के निशान थे। शव से कुछ दुरी पर ही पुलिस को रेलवे टिकिट एवं देशी व अंग्रेजी शराब की खाली बोतल पड़ी मिली थी। इसके बाद रायगढ़ के थाना भूपदेवपुर में अज्ञात आरोपी पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।  

विज्ञापन


 इस सबूत ने पुलिस को अपराधी तक पहुंचने में मदद की
रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा के मुताबिक मृतिका के दाहिने हाथ में अनूप कुमार  लिखा था, वहीं रेलवे के टिकट बेलपहाड़ का मिला। इसके बाद पुलिस की एक टीम बेलपहाड़ ओडिशा के लिए रवाना हुई। पुलिस सबसे पहले उसके पिता से मिली फिर जानकारी जुटाई तो पता चला कि अनूप कुमार महिला का पति था जिसकी मौत हो चुकी है। फिर पुलिस ने उसके रेलवे स्टेशन के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी में महिला को किसी युवक के साथ देखा गया। फिर पुलिस ने आसपास से जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह युवक महिला का प्रमी फत्ते सिंह था।
विज्ञापन


आरोपी फत्ते सिंह ने कबूला जुर्म
पुलिस ने फत्ते सिंह को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।  काफी इनकार करने के बाद जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आखिरकार उसने अपराध  कबूल लिया और इसके वजह भी बता दी। फत्ते ने कहा कि वह पांच साल से  बेलपहाड़ गुमाडेरा टीकेएल कंपनी में मकान पेंटिंग का काम ठेकेदारी पर करता है। काम के दौरान ही बसंती भरा से मुलाकात हुई। बसंती साफ-सफाई का काम करती थी। पता चला कि बसंती के पति की मौत हो चुकी है और बच्चों को लेकर मायके में रहती है। इसके बाद से आरोपी फत्ते लाल से बसंती मोबाइल पर बातचीत करने लगी। करीब दो साल से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका की डिमांड से परेशान था फत्ते सिंह
आरोपी ने बताया कि बसंती उससे हमेशा शादी करने की जिद कर रही थी। वह बार-बार दबाव बनाकर मनमाने तरीके से रुपए मांगने लगी थी। फत्ते सिंह ने बताया कि कई बार वह उसे 10000- 10000 रुपये दे चुका था। उसके पैसे मांगने और शादी करने की जिद से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी। फत्ते सिंह ने कहा कि वह रुपये देने से इनकार करता था तो वह उसे बदनाम करने की धमकी देती थी।


प्रेमिका ने कहा- मिलने पहुंचो नहीं तो बदनाम कर दूंगी
जब फत्ते सिंह बसंती की अनदेखी करने लगा तब एक दिन बसंती ने करीब शाम चार बजे फत्ते सिंह को फोन किया और कहां रेलवे स्टेशन में हूं तुम स्टेशन आ जाओ, नहीं तो बेलपहाड़ में रहने नहीं दूंगी, बदनाम कर दूंगी कहकर धमकी देने लगी। इसके बाद फत्ते सिंह गुस्से में आ गया और खौफनाक वारदात को अंजाम देने की योजना बना ली। बसंती की हत्या के इरादे से घर से एक प्लास्टिक के थैले में लोहे का कत्ता लेकर मोटरसाइकिल से रायगढ़ गया। रायगढ़ रेल्वे स्टेशन के पास बसंती मिली। बसंती और फत्ते सिंह दोनों शराब पीते थे। फत्ते सिंह रायगढ़ से शराब खरीदकर बसंती को मोटरसाइकिल से लेकर दर्रापाली हाईवे के पास ले गया, जहां दोनों ने शराब पी और इसी बीच बसंती के नशे का फायदा उठाकर लोहे के कत्ते से उसके गले पर वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed