फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Brutal face of Naxalites exposed: Villager killed on charges of informer in Chhattisgarh, pamphlets found near dead body

नक्सलियों का क्रूर चेहरा सामने आया : छत्तीसगढ़ में मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण को मार डाला, शव के पास मिले पर्चे

Fri, 29 Apr 2022 01:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 29 Apr 2022 01:32 PM IST
सार

मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने हरेंद्र को सोते वक्त घर से उठाया और कुछ दूर ले जाकर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला। 

विज्ञापन
Brutal face of Naxalites exposed: Villager killed on charges of informer in Chhattisgarh, pamphlets found near dead body
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की क्रूरता का मामला सामने आया है। मुखबिरी का आरोप लगाते हुए दंतेवाड़ा जिले के नीलवाया गांव में एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। नक्सलियों ने आधी रात के बाद ग्रामीण के घर धावा बोला। घटना स्थल पर धमकी भरे पर्चे भी मिले हैं। 
विज्ञापन


दंतेवाड़ा पुलिस के अनुसार 26-27 अप्रैल की दरमियानी रात नीलवाया के पटेल पारा के युवक हरेंद्र कोराम की हत्या कर दी गई। थाना अरनपुर में उसकी एफआईआर दर्ज की गई है। मौके से नक्सलियों द्वारा फेंके गए पर्चे भी बरामद हुए हैं। मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने हरेंद्र को सोते वक्त घर से उठाया और कुछ दूर ले जाकर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला। 
विज्ञापन


नीलवाया गांव में 2018 विधानसभा चुनाव के समय डीडी न्यूज के पत्रकार, अरनपुर थाने के सब इंस्पेक्टर रुद्रप्रताप सिंह और एक जवान की नक्सलियों ने घात लगाकर हत्या कर दी थी। उस समय से अब तक इस गांव में सरकार सड़क निर्माण भी पूरी नहीं करवा पाई है। यह इलाका मलांगीर नक्सल एरिया कमेटी के प्रभाव वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed