फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   brown sugar seller of an interstate including Two accused arrested in raipur police

Raipur: ब्राउन शुगर बेचने के लिए ढूंढ रहे थे ग्राहक, पुलिस ने दबोचा, एक अंतर्राज्यीय समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2023 07:01 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 13 Jun 2023 07:01 PM IST
सार

रायपुर पुलिस नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी अपराधी अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अंतर्राज्यीय बदमाशों ने शहर में ब्राउन शुगर बेचने के फिराक में ग्राहक ढूंढ रहे थे।

विज्ञापन
brown sugar seller of an interstate including Two accused arrested in raipur police
दो अरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर पुलिस नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी अपराधी अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अंतर्राज्यीय बदमाशों ने शहर में ब्राउन शुगर बेचने के फिराक में ग्राहक ढूंढ रहे थे। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय आरोपी समेत कुल दो आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट का रिपोर्ट दर्ज किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 4 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 27 हजार रुपए आंकी जा रही है। मामला तेलीबांधा थाने क्षेत्र के लाभांडी का है। 

विज्ञापन


लाभांडी क्षेत्र में दो अज्ञात युवक ब्राउन शुगर अपने पास रखे थे। उसे बेचने के फिराक में ग्राहक ढूंढ रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर टीम ने मुखबिर के बताए हुलिए को पहचानकर आरोपियों को धर दबोचा । इसके बाद उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम दीपेश चन्द्राकर और सूर्यप्रकाश शाही रायपुर निवासी होना बताया। वहीं तलाशी करने पर उनके पास ब्राउन शुगर मिला, जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है।  बता दें कि आरोपी सूर्यप्रकाश शाही उत्तर प्रदेश का निवासी है। 
विज्ञापन

 
ये आरोपी गिरफ्तार 

  1. दीपेश चंद्रा 26 साल, न्यू राजेन्द्र नगर थाना, रायपुर निवासी 
  2. सूर्यप्रकाश शाही 29 साल, निवासी गोरखपुर, यूपी निवासी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed