फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Brijmohan Agrwal Interview: netaji kahin; Rahul Gandhi is not capable of fulfilling his promise said Brijmohan

Exclusive Interview: बृजमोहन बोले- वादा पूरा करने के लायक नहीं हैं राहुल गांधी, कौन करेगा उन पर विश्वास?

Tue, 30 Apr 2024 01:38 PM IST
Lalit Kumar Singh ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:38 PM IST
सार

Brijmohan Agrwal Interview: छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला की खास पेशकश ‘नेताजी जी कहिन’ कार्यक्रम में हम छत्तीसगढ़ के नामी-गिरामी राजनीतिक हस्तियों से सीधी बातचीत पेश करते हैं। अपने पाठकों को प्रदेश के चुनावी हालात और सियासत से रू-ब-रू कराते हैं। सियासी समीकरणों और उठापटक से अवगत कराते हैं। इस कड़ी में आज हम छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री और रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के साक्षात्कार को उन्हीं की जुबानी आपके सामने पेश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Brijmohan Agrwal Interview: netaji kahin; Rahul Gandhi is not capable of fulfilling his promise said Brijmohan
रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का इंटरव्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Brijmohan Agrwal Interview; Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला की खास पेशकश ‘नेताजी जी कहिन’ कार्यक्रम में हम छत्तीसगढ़ के नामी-गिरामी राजनीतिक हस्तियों से सीधी बातचीत पेश करते हैं। अपने पाठकों को प्रदेश के चुनावी हालात और सियासत से रू-ब-रू कराते हैं। सियासी समीकरणों और उठापटक से अवगत कराते हैं। इस कड़ी में आज हम छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री और रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के साक्षात्कार को उन्हीं की जुबानी आपके सामने पेश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सवाल: इस बार बीजेपी के चुनावी मुद्दे क्या हैं? आपकी जीत का आधार क्या है?
जवाब: पीएम नरेंद्र मोदी की जो गारंटी पांच साल की थी, उसे हमने तीन महीने में ही पूरा करके दिखाया है। महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपया आना शुरू हो गया है। उन्हें सालाना बारह हजार रुपये मिलेंगे। किसानों के खाते में एक एकड़ के पीछे 20 हजार रुपये अतिरिक्त दिया जा रहा है। दो साल का बोनस उनको मिल रहा है। लोगों को 35 किलो अनाज मुफ्त में मिल रहा है। मुख्यमंत्री आवास बनने शुरू हो गए हैं। आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपये तक का इलाज लोगों को फ्री में मिल रहा है। इस देश को विश्व गुरु बनाने के लिए, सोने की चिड़िया बनाने के लिए, भारत को और छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता मिलजुलकर कार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज हैं। वो कह रही है कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है।
जवाब:
जो भ्रष्टाचार करेंगे, जो काले धन से राजनीति करेंगे, जो महादेव एप सट्टा से पैसा कमाएंगे, जो शराब से पैसा कमाएंगे, जो धान में पैसा कमाएंगे, गरीबों को लूटेंगे तो उनके अकाउंट फ्रीज नहीं होंगे तो क्या उन्हें सम्मानित किया जाएगा? 

सवाल: कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किसान कर्जमाफी, महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना देने का वादा किया है, इससे 
निपटने बीजेपा की क्या रणनीति है?
जवाब: उनके वादों पर कोई विश्वास करने वाला नहीं है, क्योंकि सबको मालूम है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार है।  दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार बनने वाली है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे, तो कांग्रेस कहां तो काम करेगी? उन वादों को कैसे पूरी करेगी? वह सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। इसे लोग भी अच्छी तरह से समझते हैं।



सवाल: राहुल गांधी बस्तर दौरे के दौरान कई घोषणाएं किये हैं, कैसे देखते हैं?
जवाब:
जब आप घोषणा पूरा करने के लायक है ही नहीं, तो उनकी घोषणाओं पर कौन विश्वास करेगा। 

सवाल: आपके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय लगातार ट्रेन-ट्रेन घूम रहे हैं, लोगों से मिल रहे हैं। क्या कहेंगे?
जवाब:
अच्छी बात है दौरा करना चाहिए। वे राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी हैं। मैं कहता हूं वह मेरे छोटे भाई हैं। उन्हें और मेहनत करनी चाहिए। 

सवाल: कांग्रेस कहती है कि आप रोजगार, विकास पर बात नहीं करते, केवल हिंदुत्व पर बात करते हैं? 
जवाब:
पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में लोगों को जितने रोजगार दिये हैं। मुद्रा योजना, स्टैंडअप योजना और स्टार्टअप योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिये हैं। पीएम मोदी ने नौजवानों के मन में आत्मविश्वास और उत्साह पैदा किये हैं। युवाओं के मन में ये भावन भरी है कि अब हमें रोजगार मांगने वाला नहीं, रोजगार देने वाला होना चाहिए। अभी तक पांच सालों में 70 लाख से ज्यादा नौजवानों को हम लोगों ने अपने हाथों से उन्हें नौकरी के प्रमाण पत्र बांटे हैं।


सवाल: इलेक्टोरल बॉन्ड इस चुनाव में बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है, बीजेपी पर भी आरोप लग रहे हैं?
जवाब:
कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। कांग्रेस ने इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से पैसा लिया है। कम्युनिस्ट पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भी लिया है। पहले तो यह मालूम ही नहीं पड़ता था कि किसने, कितने पैसा, कहां से लिया है? इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से कम से कम जनता के बीच में यह जानकारी तो मिल रही है। राजनीति के लिए हम जो सहयोग लेते हैं, वह सहयोग जनता के सामने होना चाहिए। यह जनता के सामने आया है, अच्छी बात है।



सवाल:  आप लगातार दौरा कर रहे हैं, लोगों का कैसा रिस्पांस मिल रहा है या कोई दिलचस्प वाकया?
जवाब:
लोगों का जो जोश, जुनून, उत्साह, प्यार, स्नेह और आशीर्वाद जो मिल रहा है, उससे मुझे लगता है कि रायपुर लोकसभा की जनता एक बार फिर से इतिहास रचेगी। 

सवाल: आप आठ बार के विधायक हैं, इस बार बीजेपी कितनी सीटें जीतेगी?
जवाब:
बीजेपी छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें जीतेगी। 

सवाल: आप जनता से क्या अपील करना चाहेंगे ?
जवाब:
मैं जनता से अपील करूंगा कि सनातन धर्म की स्थापना के लिए और देश की उन्नति के लिए डबल इंजन की सरकार के पक्ष में अपना वोट दें। विकसित भारत के साथ-साथ विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को पूरा करने के लिए साथ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed