{"_id":"664784b2b10826e9980761d8","slug":"brijmohan-aagrwal-road-show-in-kantabanji-odisha-target-on-cm-naveen-patnaik-and-pandian-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृजमोहन ने कांटाबांजी में किया रोड शो: CM नवीन पर साधा निशाना, बोले- पटनायक-पांडियन की जोड़ी ने ओडिशा को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृजमोहन ने कांटाबांजी में किया रोड शो: CM नवीन पर साधा निशाना, बोले- पटनायक-पांडियन की जोड़ी ने ओडिशा को लूटा
Fri, 17 May 2024 09:54 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 17 May 2024 09:54 PM IST
सार
Brijmohan Aagrwal road show in Kantabanji: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को ओडिशा के कांटाबांजी में रोड शो कर बीजेपी के लिए वोट मांगा।
विज्ञापन
बृजमोहन ने कांटाबांजी में किया रोड शो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Brijmohan Aagrwal road show in Kantabanji: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को ओडिशा के कांटाबांजी में रोड शो कर बीजेपी के लिए वोट मांगा। रोड शो की शुरुआत बंगोमुंडा से हुई। इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। रैली बंगोमुंडा, पातलपड़ा, मुरीबहल होती हुई कांटाबांजी पहुंची। इसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी शामिल हुई।
विज्ञापन
रोड शो का समापन शहर के रोड नंबर दो स्थित भाजपा कार्यालय में हुआ, जहां नाई समाज के लोग भाजपा में शामिल हुए। बृजमोहन अग्रवाल ने अंगवस्त्र पहनाकर बीजेपी में स्वागत किया। इस मौके पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ओडिशा से डर का माहौल हटाने और यहां के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए बदलाव जरूरी है। आरोप लगाया कि पटनायक और पांडियन की जोड़ी ने ओडिशा पर कब्जा कर लिया है। इन दोनों के चलते ही पश्चिम ओडिशा की स्थिति खराब हो गई है।
विज्ञापन
युवा, किसान, गरीब और महिलाओं के हित में होंगे काम
अग्रवाल ने कांटाबांजी के बंगोमुंडा में आयोजित जनसभा में आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के लिए पहचाने जाने वाले ओडिशा को 25 सालों से पटनायक और पांडियन की जोड़ी ने लूटने का काम किया है। घमंड में चूर जोड़ी ने राज्य की भोली-भाली जनता के साथ धोखा दिया है। केंद्र सरकार की जनता की हितकारी नीतियों को लागू नहीं किया। जिसका खामियाजा राज्य की जनता को भुगतना पड़ रहा है। पश्चिम ओडिशा में गरीबी और बेरोजगारी के कारण यहां की युवा शक्ति पलायन कर गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने पर ओडिशा को एक बार फिर से इसका पुराना वैभव लौटाया जाएगा। युवा, किसान, गरीब और महिलाओं के हितों में काम किया जाएगा।
विज्ञापन