फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bpl_cards_scam_chhaitsgarh

यहां मंत्री, विधायक के पास भी बीपीएल कार्ड

Wed, 23 Jul 2014 02:59 PM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
bpl_cards_scam_chhaitsgarh

छत्तीसगढ़ में पूरी आबादी से अधिक राशन कार्ड बनाए जाने के मामले में मुख्यमंत्री रमन सिंह के अपने ज़िले में कई गड़बड़ियां मिल रही हैं।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रहे पूर्व मंत्री लीला राम भोजवानी की तीन बहुओं के नाम से पिछले कई सालों से ग़रीबी रेखा से नीचे का राशन कार्ड बना हुआ है और इससे राशन भी लिया जाता रहा है।

विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता भोजवानी के नाम से भी राशन कार्ड है। वह कहते हैं, “मुझे नहीं पता कि मेरे नाम से राशन कार्ड कैसे बना।”

लेकिन ग़रीबी रेखा से नीचे होने का हवाला देकर क्लिक करें राशन कार्ड बनवाने वालों में भोजवानी परिवार ही नहीं है।

प्रशस्ति पत्र से निलंबन तक

bpl_cards_scam_chhaitsgarh

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व महापौर शोभा सोनी की मां के नाम से भी बीपीएल कार्ड है।

हालांकि शोभा सोनी का कहना है कि अगर कुछ भी नियम विरुद्ध हुआ है तो राशन कार्ड निरस्त करवाया जाएगा।

पूर्व विधायक खेदूराम साहू की बहुओं समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और उनके परिजन बीपीएल कार्ड का राशन पा कर लाभ उठाते रहे हैं।

राजनांदगांव में बेहतर राशन कार्ड बनाने और अनाज का वितरण करने के लिए चुनाव से ठीक पहले ही सरकार ने यहां के अफ़सरों को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया था।

दो अफसर निलंबित

bpl_cards_scam_chhaitsgarh

फ़र्ज़ीवाड़ा सामने आने के बाद इनमें से दो अफ़सरों को इसी सप्ताह निलंबित किया गया है जबकि कुछ अधिकारी पुलिस हिरासत में हैं।

विधायक और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल का कहना है कि क्लिक करें रमन सिंह की सरकार को अपने पार्टी के लोगों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए।

वह कहते हैं, “सरकार ने अगर कार्रवाई नहीं की तो राशन कार्ड में फ़र्ज़ीवाड़े को लेकर हम क़ानूनी कार्रवाई करेंगे।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed