{"_id":"65e974b5ebeec0b5f502aaab","slug":"boys-molested-girl-students-in-medical-college-dimarapal-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: मेकाज की छात्राओं के साथ लड़कों ने की छेड़छाड़, विद्यार्थियों से हुई झड़प, काम से गईं थी बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: मेकाज की छात्राओं के साथ लड़कों ने की छेड़छाड़, विद्यार्थियों से हुई झड़प, काम से गईं थी बाहर
Thu, 07 Mar 2024 01:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:33 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : social media
विस्तार
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में बुधवार रात छात्राओं के दुर्व्यहार व छेड़खानी की गई। इसके बाद आरोपी युवकों की जमकर पिटाई की गई और मामले की सूचना परपा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवकों को अपने साथ ले गई। वहीं, घटना के बाद कॉलेज के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात तक थाने में मामले को लेकर चर्चा चलती रही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज डिमरापाल की कुछ छात्राएं किसी काम से धरमपुरा गई हुई थी, वहां से बुधवार की देर शाम को आटो में सवार होकर मेकाज आ रही थी। इसी दौरान कुछ मनचले युवकों ने कार से उनका पीछा किया। युवकों के इस हरकत से परेशान छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। युवक छात्राओं का पीछा करते हुए मेकाज के अंदर घुस गए। यहां विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
इसके बाद स्टूडेंट और युवकों के बीच मारपीट हो गई। घटना की जानकारी मेकाज सहायता केंद्र के अधिकारियों के साथ ही परपा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस छेड़खानी कर रहे युवकों को अपने साथ थाने ले गई। युवकों के साथ पूछताछ करने के बाद देर रात तक डॉक्टरों से लेकर छात्रों का जमावाड़ा थाने में लगा रहा।
विज्ञापन