{"_id":"66ab83793e1c2adc330490b0","slug":"boy-commits-suicide-after-not-giving-mobile-phone-in-bilaspur-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात में लटका मिला शव: पिता ने खेलने के लिए नहीं दिया मोबाइल, 13 साल के बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात में लटका मिला शव: पिता ने खेलने के लिए नहीं दिया मोबाइल, 13 साल के बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान
Thu, 01 Aug 2024 06:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:30 PM IST
सार
बिलासपुर में पिता ने खेलने के लिए मोबाइल देने से मना किया तो 13 साल के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरकंडा थाना क्षेत्र में 13 साल के एक बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पिता ने बच्चे को मोबाइल देने से मना किया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोकनगर के रहने वाले देवानंद जायसवाल का 13 साल का बेटा सौम जायसवाल आत्मानंद स्कूल में कक्षा सातवीं की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को सौम को बुखार हो गया था। रात में उसने अपने पिता से खेलने के लिए मोबाइल मांगा। इस दौरान रात होने की बात कहते हुए उसके पिता सुबह मोबाइल देने के बात कहकर सो गये।
विज्ञापन
इसी बीच रात करीबन 2:30 बजे सौम की मां बाथरूम गईं तो सौम फांसी पर लटका हुआ दिखा। जिस पर उसकी मां ने शोर मचाया, तब परिवार के लोग उठकर आनन-फानन मे फंदा खोलकर सौम को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल सरकंडा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन