फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bouldering and sport climbing training launched in Jashpur

Jashpur: बॉल्डरिंग और स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिला प्रशासन जशपुर के सहयोग से किया गया विकसित

Mon, 01 Jan 2024 07:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 01 Jan 2024 07:01 PM IST
सार

जशपुर स्थित देशदेखा स्थल को पहाड़ी बकरा एडवेंचर बिलासपुर द्वारा जिला प्रशासन जशपुर के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रॉक क्लाइम्बिंग के लिए विकसित किया गया है।

विज्ञापन
Bouldering and sport climbing training launched in Jashpur
बॉल्डरिंग और स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर स्थित देशदेखा स्थल को पहाड़ी बकरा एडवेंचर बिलासपुर द्वारा जिला प्रशासन जशपुर के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रॉक क्लाइम्बिंग के लिए विकसित किया गया है। यहाँ पर बॉल्डरिंग तथा स्पोर्ट क्लाइम्बिंग का प्रशिक्षण उपक्रम भी प्रारम्भ किया गया है। बॉल्डरिंग तथा स्पोर्ट क्लाइम्बिंग का प्रशिक्षण में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा तथा जिला प्रशासन का सहयोग उल्लेखनीय है। जिसमे भारत के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त विशेषज्ञों से सेवाएं ली गयी है। 

विज्ञापन

 

यह विशेषज्ञ मुख्यतः महाराष्ट्र लोनावला की शिवदुर्गे मित्र समूह तथा हम्पी, कर्नाटक के गोल्डन बोल्डर के सदस्य हैं। इस उपक्रम के प्रारम्भ होने के बाद विभिन्न युवकों को स्थानीय कंपनी ट्रीप हिल की सहायता से क्लाइम्बिंग एवं बॉल्डरिंग का प्रशिक्षण प्रदान कर प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गए। वर्तमान में राज्य के कई शहरों की शिक्षण संस्थानों ने अपने पाठ्यक्रम में कौशल विकास हेतु ऐसे साहसिक खेलो में भी रूचि दिखाई है तथा इसी क्रम में बिलासपुर एवं जशपुर के विद्यार्थियों ने देशदेखा आकर इस उपक्रम से लाभान्वित हो रहे हैं।

विज्ञापन

 

पहाड़ी बकरा एडवेंचर के संचालक स्वप्निल राचेलवार ने बताया की यह देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर, भारत देश में पहली बार किसी प्रशासन ने रॉक क्लाइम्बिंग जैसे साहसिक खेल हेतु किसी स्थान को विकसित करने हेतु पहल उठाई है। अब तक इस उपक्रम के द्वारा तीन स्थानीय रॉक क्लाइम्बिंग गाइड ने प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाण-पत्र अर्जित किया है और इन स्थानीय गाइड की ही मदद से अब तक छत्तीसगढ़ तथा आस पास के राज्यों के 150 से भी अधिक विद्यार्थियों के लिए रॉक क्लाइम्बिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जा चूका है। राज्य तथा स्थानीय युवाओं के कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी जिला प्रशासन एवं स्थानीय संस्थाओ की मदद से पहाड़ी बकरा एडवेंचर ऐसे साहसिक खेलो से सम्बंधित उपक्रमों तथा वर्कशॉप का आयोजन करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed