फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Body of woman was found hanging from noose under suspicious circumstances in Bhatgaon Surajpur

Surajpur: भटगांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 21 Aug 2025 07:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 21 Aug 2025 07:03 PM IST
सार

महिला का शव उस समय फंदे पर लटका मिला जब घर पर कोई नहीं था। उसका बेटा स्कूल से घर आया तो घर में ताला लगा देखा और आस-पड़ोस के घरों में जाकर अपनी मां के बारे में पूछा। इसके बाद खोजबीन के दौरान घर में ही महिला का शव मिला है।

विज्ञापन
Body of woman was found hanging from noose under suspicious circumstances in Bhatgaon Surajpur
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के नगर पंचायत भटगांव के वार्ड नंबर-7 निवासी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति की रिपोर्ट पर भटगांव पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वार्ड नंबर-7 निवासी पप्पू निषाद पत्नी पिंकी देवी (30 वर्ष) और दो बच्चों के साथ रहता है। आज जब उसका बड़ा बेटा स्कूल से घर आया तो घर में ताला लगा देखा तो आस-पड़ोस के घरों में जाकर अपनी मां, पिता के बारे में पूछा कि कहां गए हैं या चाबी देकर गए हैं। किसी से कोई जानकारी नहीं मिलने पर पड़ोस की एक महिला से अपने पिता को फोन करवाया। पप्पू निषाद ने बताया कि उनको पड़ोसियों तथा बेटे का फोन आया कि पत्नी का कुछ पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


पड़ोसियों से कोई जानकारी नहीं मिलने पर पप्पू निषाद के बेटे ने घर के अंदर झांक कर देखा तो पाया पिंकी देवी का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। पप्पू निषाद के कहने पर आस-पड़ोस के लोगों ने घर का ताला तोड़ा और पप्पू निषाद को जानकारी दी कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई है तथा फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। सूरजपुर से लौटकर पप्पू निषाद ने भटगांव थाना जाकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पप्पू निषाद की शिकायत पर भटगांव पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पिंकी देवी ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई है, इस बात का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed