फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Body of child missing for three days was found in a canal in Gariaband

दर्दनाक: तीज की खुशी मातम में बदली, गरियाबंद में तीन दिन से लापता बच्चे का शव नहर में मिला, परिवार में मातम

Thu, 28 Aug 2025 08:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Aug 2025 08:40 PM IST
सार

बच्चे की मौत से परिवार में मातम छा गया है। अर्पित अपनी मां के साथ तीज का त्योहार मनाने पहुंचा था, लेकिन त्योहार की ये खुशियां मातम में बदल गईं। सात वर्षीय मासूम अर्पित यादव के शव का नहर से मिलना न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गहरा सदमा है।

विज्ञापन
Body of child missing for three days was found in a canal in Gariaband
बालक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां के साथ तीज मानने आया सात वर्षीय मासूम बालक अर्पित यादव 26 अगस्त को खेलते हुए घर से अचानक लापता हो गया था। बालक रायपुर से अपने नाना के घर तीज के त्योहार पर पहुंचा था। जिसके बाद बच्चे के नाना ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी तलाश में पांडुका पुलिस और परिजन लगे हुए थे। ऐसे में दुखद खबर आई है कि बच्चे का शव आज नहर में मिला है।  

विज्ञापन


सात वर्षीय अर्पित यादव रायपुर से तीज के त्योहार पर अपने नाना के घर पांडुका पहुंचा था। 26 अगस्त की शाम अर्पित खेलते-खेलते घर के गेट से बाहर निकल गया। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। घर वालों ने काफी खोज बिन की और जब वह नहीं मिला तो पांडुका थाने में रात 8 बजे बच्चे के नाना ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


लगभग 1 किमी दूर मिला शव
जिसके बाद पांडुका पुलिस ने तुरंत आसपास खोजबीन व तलाशी अभियान शुरू किया। 27 अगस्त की सुबह पांडुका पुलिस ने उसके नाना के घर से लगी नहर में भी तलाशी ली थी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। परिजन और पुलिस बच्चे की खोजबीन में लगे हुए थे जिसके बाद आज सुबह बच्चे का शव नहर किनारे मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्क्यू टीम ने आशंका के आधार पर आज सुबह फिर से नहर में खोजबीन की। जिसके बाद बच्चे का शव नहर में लगभग 1 किमी की दूरी पर मिला है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चा खेलते-खेलते नहर के पास आया होगा। पांडुका थाना प्रभारी कृष्ण कुमार जांगड़े ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 


बच्चे की मौत से परिवार में मातम छा गया है। अर्पित अपनी मां के साथ तीज का त्योहार मनाने पहुंचा था, लेकिन त्योहार की ये खुशियां मातम में बदल गईं। सात वर्षीय मासूम अर्पित यादव के शव का नहर से मिलना न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गहरा सदमा है। तीज जैसे पर्व के दिन जब हर घर में खुशियों का माहौल होनी चाहिए था, उस दिन इस दुख भरी खबर ने पूरे माहौल को शोकाकुल बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed