{"_id":"670a3ad888314dbab405fe82","slug":"body-of-a-three-year-old-innocent-found-in-bushes-murdered-by-strangulation-in-raipur-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime: झाड़ियों में मिली तीन साल के मासूम की लाश, गला दबाकर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime: झाड़ियों में मिली तीन साल के मासूम की लाश, गला दबाकर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 12 Oct 2024 02:31 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:31 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में तीन साल का एक बच्चा का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद झाड़ियों में फेंक दिया गया। पूरा मामला विधानसभा इलाके का है। बच्चे का शव वीआईसी सिटी के गोलचौक के पास झाड़ियों में पाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में तीन साल का एक बच्चा का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद झाड़ियों में फेंक दिया गया। पूरा मामला विधानसभा इलाके का है। बच्चे का शव वीआईसी सिटी के गोलचौक के पास झाड़ियों में पाया गया। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सडडू के वीआईपी सिटी के पास एक लेबर क्वार्टर में एक मजदूर परिवार रहता है। बीते शुक्रवार की दोपहर उनका तीन साल का बेटा अपने नाबालिग रिश्तेदार के साथ घर से बाहर गया था। शुक्रवार को बच्चा दिनभर से गायब था। जब काफी समय तक बच्चा नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्चा न मिलने पर परेशान होकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी बच्चे की खोज में तेजी से काम किया। इस दौरान रात लगभग 11 बजे के आस-पास बच्चे का शव झाड़ियों में पाया गया। इसके बाद से परिवार के लोग सदमे में हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने नाबालिग रिश्तेदार से पूछताछ शुरू की, क्योंकि वह घटना के समय बच्चे के साथ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि इस मामले में नाबालिग रिश्तेदार ही मुख्य संदिग्ध है। पुलिस पूछताछ कर रही है।