{"_id":"67da9e8e34d4257e31009b6f","slug":"body-of-a-confectioner-was-found-on-railway-track-in-korba-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: रेलवे ट्रैक पर हलवाई की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शर्ट की जेब में मिले 50 रुपये; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: रेलवे ट्रैक पर हलवाई की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शर्ट की जेब में मिले 50 रुपये; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 19 Mar 2025 04:08 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 19 Mar 2025 04:08 PM IST
सार
कोरबा जिले में रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा रेलवे स्टेशन पिट लाइन के पास एक व्यक्ति की रेलवे ट्रैक पर लाश देखे जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना रेलवे आरपीएफ और मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त नंदू सिदार (50) के रूप में की है। वह लक्ष्मणबंध काली मंदिर के पास का रहता था। पुलिस ने इसकी सूचना तत्काल उसके परिजनों को दी। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 10:00 बजे पिट लाइन के पास रेलवे ट्रैक पर लाश देखे जाने की सूचना रेलवे के कुछ कर्मचारियों ने आरपीएफ पुलिस को दी। इसके बाद मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन
ट्रैक पर रखे शव के पहले उसकी चप्पल अलग-अलग जगह पर मिली हैं। मृतक नंदू सिदार हलवाई का काम करता था और सुबह 9:00 बजे घर से किसी काम पर जाने के नाम से निकला हुआ था। परिजनों की मानें तो घर से इतनी दूर मृतक क्या करने आया हुआ था, यह उनके समझ से परे है। इस मामले में मानिकपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, उनके परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मृतक नंदू सिदार टी-शर्ट और जींस पहने हुए था। जांच के दौरान उसके शर्ट के ऊपर पॉकेट में 50 रुपये मिले हैं। बताया जा रहा है कि मानिकपुर और इमली डुग्गू के आसपास पहाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ बेचा जाता है, जहां शराब पीने लोग आते हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतक भी शराब पीने के लिए आया होगा और मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।