फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Blood soaked body of Congress worker found in Jashpur

हत्या या मौत: चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ता का खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 16 Nov 2023 04:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 16 Nov 2023 04:08 PM IST
सार

जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Blood soaked body of Congress worker found in Jashpur
कांग्रेस कार्यकर्ता वृंदा राम बैगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडांड़ जखाटोली बस्ती में गुरुवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता वृंदा राम बैगा (65) की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के बेटे संजय राम ने बताया कि बुधवार रात सात बजे के आसपास उसके पिता प्रचार करके घर लौटे थे। थोड़ी देर बाद स्वेटर पहनकर बस्ती में प्रचार करने निकले। सुबह सड़क किनारे जाकर देखा तो उनकी लाश मिली। वे काफी मिलनसार थे और किसी से दुश्मनी भी नहीं थी।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता रजौटी निवासी बालमुकुंद राम ने बताया कि वृंदा राम कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही था। बाहर भी ट्रेनिंग की थी। उसके घरवालों ने बताया कि वह कल रात खाना खाकर घर से यूडी मिंज का प्रचार करने निकला था। बालमुकुंद शक जाहिर कर रहे हैं कि वृंदा राम की हत्या राजनीतिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात कुरकुंगा गांव में आप पार्टी के प्रत्याशी लियोस मिंज के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की, जिसकी रिपोर्ट थाने में हुई है। उसी रात कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या हो जाने से शक और गहराता जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि वृंदा गांव का बैगा था और पूजा-पाठ करता था। संभव है कि किसी ने जादू टोने के संदेह में यह हत्या कर दी हो। फिलहाल कुनकुरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कारणों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed