फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Blind murder mystery solved within 24 hours accused killed brother in law as he needed money for gambling in S

Surajpur: अंधे कत्ल की गुत्थी का 24 घंटे के भीतर खुलासा, जुए के लिए चाहिए थे पैसे, आरोपी ने किया जीजा का कत्ल

Sun, 03 Nov 2024 08:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Nov 2024 08:22 PM IST
सार

सूरजपुर जिले के ग्राम रविन्द्रनगर निवासी सजीत सोम ने थाना जयनगर में सूचना दिया कि उसके बुआ का लड़का गौतम दास पिता गोविन्द दास उम्र 40 वर्ष का दिमागी हालत ठीक नहीं है तथा अपने घर में अकेला रहता था।

विज्ञापन
Blind murder mystery solved within 24 hours accused killed brother in law as he needed money for gambling in S
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर जिले के ग्राम रविन्द्रनगर निवासी सजीत सोम ने थाना जयनगर में सूचना दिया कि उसके बुआ का लड़का गौतम दास पिता गोविन्द दास उम्र 40 वर्ष का दिमागी हालत ठीक नहीं है तथा अपने घर में अकेला रहता था। वही दीपावली के दरम्यिानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दिया गया है। सूचना पर मर्ग कायम किया गया।

विज्ञापन


मामले की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना प्रभारी, एफएसएल व डॉग स्क्वार्ड की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर जाकर बारीकी से साक्ष्य का संकलन किया गया। जिसके बाद सभी पहलुओं पर जांच करने और अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना जयनगर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेजा। डॉक्टर के द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का लेख किए जाने पर अपराध क्रमांक 227/24 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। 
विज्ञापन


मामले की विवेचना के उपरांत साक्ष्यों के आधार पर संदेही मुकेश राजवंशी पिता निखिल राजवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम रविन्द्रनगर को बगल के ग्राम संजयनगर में उसके ठिकाने में दबिश देकर पुलिस के द्वारा पकड़ा लिया गया। जिसके पश्चात पुलिस को आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि घटना दीपावली के दरम्यानी रात की है जब जुआ खेलने से पैसा हार जाने के बाद व जुआ खेलने हेतु पैसा मांगने पर मृतक गौतम दास के द्वारा पैसा देने से मना करने को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसके पश्चात झगड़ा-विवाद अत्यधिक बढ़ जाने के कारण लोहे के टांगी एवं वाइपर से प्रहार कर हत्या कर दिया। जिसके बाद पोटली में रखे 1500 रूपये लेकर फरार हो गया है। वही आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त कर आरोपी मुकेश राजवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed