{"_id":"66b1d79fba574a78aa017651","slug":"bjp-took-action-against-bijapur-leader-ajay-singh-in-chhattisgarh-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी ने बीजापुर नेता पर की कार्रवाई: आदिवासी समाज के युवक से दुर्व्यवहार का मामला, पार्टी ने किया निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी ने बीजापुर नेता पर की कार्रवाई: आदिवासी समाज के युवक से दुर्व्यवहार का मामला, पार्टी ने किया निष्कासित
Tue, 06 Aug 2024 01:29 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/बीजापुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:29 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता मामले पर भाजपा नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजापुर के भाजपा नेता अजय सिंह को बीजेपी पार्टी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
विज्ञापन
बीजेपी ने बीजापुर नेता अजय सिंह पर की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता मामले पर भाजपा नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजापुर के भाजपा नेता अजय सिंह को बीजेपी पार्टी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अजय सिंह पर आदिवासी समाज के युवक के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है। इस मामले में बीजेपी नेता अजय के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के आदेशानुसार निष्कासन का आदेश जारी किया गया है।
बता दें कि अजय सिंह पहले कांग्रेस में थे। उनके विवादों के कारण कांग्रेस ने उन्हें निष्कासित कर दिया, जिसके बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली, लेकिन यहां भी पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। पार्टी का कहना है कि भैरमगढ़ में आदिवासी युवक के साथ अभद्र व्यवहार के प्रकरण में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। यह पार्टी अनुशासनहीनता के श्रेणी में आता है। इस पर बीजेपी ने बीजापुर भाजपा नेता अजय सिंह को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया है।
दो दिन पहले ही जेल भेजें गये अजय सिंह
दो दिन पहले ही रविवार को भैरमगढ़ निवासी अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अजय सिंह को थाना भैरमगढ़ के अपराध क्रमांक 44/2024 धारा 191(2) 296 351(3) 133 333 324(6) 331(6) 308(4) BNS ST/SC एक्ट की धारा 3(1)(द)(ध)(य) के आरोप में गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा जेल भेजा गया है। अजय सिंह के खिलाफ पूर्व में अलग अलग धाराओं में 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं, और कई बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी हुई है ।