{"_id":"686bed0e0e21770529044f2a","slug":"bjp-three-day-training-camp-in-mainpat-ambikapur-jp-nadda-shivprakash-jamwal-gave-training-first-day-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरगुजा: बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर; पहले दिन जेपी नड्डा, शिवप्रकाश, जमवाल और पवन ने दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरगुजा: बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर; पहले दिन जेपी नड्डा, शिवप्रकाश, जमवाल और पवन ने दिया प्रशिक्षण
Mon, 07 Jul 2025 09:22 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 07 Jul 2025 09:22 PM IST
सार
BJP three day training camp in Mainpat ambikapur: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में आज सोमवार से भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया।
विज्ञापन
सरगुजा: बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BJP three day training camp in Mainpat ambikapur: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में आज सोमवार से भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया। इससे पहले सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत एक पेड़ लगाया।
विज्ञापन
इस दौरान जेपी नड्डा ने सांसदों और विधायकों को संगठन के साथ अधिक तालमेल बैठाकर जमीनी स्तर पर काम करने की सलाह दी। इस अवसर बूथ स्तर पर पार्टी की उपस्थिति मजबूत करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यपूर्ण जवाब देने की रणनीति पर भी गहन चर्चा हुई। नड्डा ने कहा कि प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं है, यह नेतृत्व को तैयार करने, संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने पार्टी के सभी सांसों एवं विधायकों से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार के विकास कार्यों एवं इनिशिएटिव को छत्तीसगढ़ के गांव–गांव, घर–घर पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने ने न केवल सामाजिक जागरूकता को बल दिया, बल्कि पार्टी के सांसदों और विधायकों को आगामी कार्ययोजनाओं के लिए दिशा-निर्देश भी दिया। उन्होंने पार्टी की विचारधारा, संगठन की भूमिका, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि विचार, मूल्य और सेवा का एक समर्पित आंदोलन है।
विज्ञापन
विभिन्न प्रजाति के एक-एक पेड़ मां के नाम से लगाये
प्रशिक्षण वर्ग उद्घाटन से पहले मैनपाट बायोडायवर्सिटी उद्यान सभी सांसद विधायक में मंत्री गणों ने सिंदूर, रुद्राक्ष, आम व विभिन्न प्रजाति के एक-एक पेड़ मां के नाम से लगाये।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन प्रशिक्षण की प्रस्तावना व भूमिका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने रखी। प्रथम दिन तीन सत्रों में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश प्रकाश,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने समस्त सांसद विधायक और मंत्रीगणों को प्रशिक्षण दिया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप–मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित प्रदेश भाजपा के सभी सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।