फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP state president will be announced on 17th, nomination will be done by evening of 16th in Chhattisgarh

CG Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 17 को, 16 के शाम तक होगा नामांकन

Wed, 15 Jan 2025 06:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 15 Jan 2025 06:13 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा आगामी 17 जनवरी को होगी। इसके लिए कल 16 जनवरी को शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन होगा। इसकी जानकारी प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने दी।

विज्ञापन
BJP state president will be announced on 17th, nomination will be done by evening of 16th in Chhattisgarh
BJP Flag - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा आगामी 17 जनवरी को होगी। इसके लिए कल 16 जनवरी को शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन होगा। इसकी जानकारी प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए कल 16 जनवरी को शाम पांच से सात बजे तक नामांकन होगा। प्रदेश अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न कराने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शामिल होंगे। साथ ही भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल भी निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी पारख ने कहा कि पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी सितंबर-2024 से संगठन महापर्व मनाया गया, जिसमें पहले सदस्यता महाअभियान चलाया गया। छत्तीसगढ़ भाजपा को 60 लाख सदस्यता का जो लक्ष्य केंद्रीय नेतृत्व ने दिया था, उस लक्ष्य को अर्जित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, भाजपा व सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं व समस्त जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम की पराकाष्ठा करके इस अभियान को सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी बनाया। 
विज्ञापन


सदस्यता अभियान में समाज के हर वर्ग और सुदूर क्षेत्रों तक पहुँचकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा के इस ऐतिहासिक संगठन महापर्व सक्रिय सदस्यता अभियान भी युद्धस्तर पर चला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों व योजनाओं के साथ मोदी के नेतृत्व के प्रति जन आकर्षण के चलते भाजपा ने छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान में इतिहास रचा और पूरे प्रदेश की 35 प्रतिशत आबादी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, जो भाजपा की लोकप्रियता, भाजपा के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रभारी पारख ने बताया कि सदस्यता महाअभियान के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई जिसके तहत सबसे पहले बूथ कमेटियों का गठन कर बूथ अध्यक्ष बनाए गए। बूथों के बाद मंडल अध्यक्ष की घोषणाएँ हुई। इसके बाद सारे 36 संगठन जिलों में जिला अध्यक्ष भी घोषित कर ले गए। अब आगामी 17 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन होने जा रहा है। इसके लिए 16 जनवरी की शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन जमा होगा। उन्होंने कहा कि संगठन महापर्व के दौरान चले सदस्यता अभियान और बूथ से लेकर जिला अध्यक्ष तक की चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन की दिल्ली में हुई समीक्षा बैठकों में भी बहुत ज्यादा प्रशंसा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed