फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP State President Kiran Singh Dev visited villages of Nagarnar Mandal

CG: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मां हिंगलाज मंदिर में टेका मत्था, ग्रामीणों से चर्चा कर जानी समस्या

Mon, 01 Jan 2024 07:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 01 Jan 2024 07:41 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने नगरनार मंडल के गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से विकास और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही समस्याओं का निदान करने का आश्वासन भी दिया। 

विज्ञापन
BJP State President Kiran Singh Dev visited villages of Nagarnar Mandal
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ग्रामीणों से चर्चा की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने सोमवार को नववर्ष के पहले दिन नगरनार मंडल के करीब 12 गांवों का दौरा किया। इन दौरान ग्रामीणों से गांव के विकास कार्य सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास पहली प्राथमिकता है। जनसमस्याओं का निदान यथाशीघ्र होगा। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने विधानसभा क्षेत्र के दौरे में सबसे ग्राम करनपुर में मां हिंगलाज मंदिर में मत्था टेका  व क्षेत्र सहित बस्तर वासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। करनपुर में ग्रामवासियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए और गांव के विकास कार्यों सहित सुविधाओं की जानकारी ली। विधायक किरण सिंह देव ने उपनपाल, भेजापदर, नगरनार, कस्तूरी, मारकेल आदि गांव का सघन भ्रमण किया। 
विज्ञापन


महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से सीधे बातचीत कर गांव से जुड़ी व्यवस्थाओं से भी अवगत हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। जनता के विश्वास को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य होंगे। आप सभी से सीधे मिलकर जनसमस्याओं व विकास कार्यों से जुड़ी जानकारी पर बिना अवरोध काम पूरे किये जायेंगे। चुनाव में प्रदेश की जनता से किये गये वादों को भाजपा सरकार सिलसिलेवार पूरा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed