{"_id":"6592c7a9b66c312a4406a81b","slug":"bjp-state-president-kiran-singh-dev-visited-villages-of-nagarnar-mandal-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मां हिंगलाज मंदिर में टेका मत्था, ग्रामीणों से चर्चा कर जानी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मां हिंगलाज मंदिर में टेका मत्था, ग्रामीणों से चर्चा कर जानी समस्या
Mon, 01 Jan 2024 07:41 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 01 Jan 2024 07:41 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने नगरनार मंडल के गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से विकास और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही समस्याओं का निदान करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ग्रामीणों से चर्चा की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने सोमवार को नववर्ष के पहले दिन नगरनार मंडल के करीब 12 गांवों का दौरा किया। इन दौरान ग्रामीणों से गांव के विकास कार्य सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास पहली प्राथमिकता है। जनसमस्याओं का निदान यथाशीघ्र होगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने विधानसभा क्षेत्र के दौरे में सबसे ग्राम करनपुर में मां हिंगलाज मंदिर में मत्था टेका व क्षेत्र सहित बस्तर वासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। करनपुर में ग्रामवासियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए और गांव के विकास कार्यों सहित सुविधाओं की जानकारी ली। विधायक किरण सिंह देव ने उपनपाल, भेजापदर, नगरनार, कस्तूरी, मारकेल आदि गांव का सघन भ्रमण किया।
विज्ञापन
महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से सीधे बातचीत कर गांव से जुड़ी व्यवस्थाओं से भी अवगत हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। जनता के विश्वास को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य होंगे। आप सभी से सीधे मिलकर जनसमस्याओं व विकास कार्यों से जुड़ी जानकारी पर बिना अवरोध काम पूरे किये जायेंगे। चुनाव में प्रदेश की जनता से किये गये वादों को भाजपा सरकार सिलसिलेवार पूरा कर रही है।
विज्ञापन