फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP state president Kiran Dev inaugurated development works worth Rs 33 crore in Jagdalpur

CG: BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने 33 करोड़ के विकास कार्यों का किया शुभारंभ, यातायात व सुरक्षा में होगा सुधार

Wed, 30 Apr 2025 04:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 30 Apr 2025 04:21 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने जगदलपुर में 33.23 करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को यातायात और सुरक्षा में सुधार होगा।

विज्ञापन
BJP state president Kiran Dev inaugurated development works worth Rs 33 crore in Jagdalpur
शुभारंभ कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिक निगम के तहत 33 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने किया। इन कार्यों से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और यातायात सुगमता के साथ-साथ सुरक्षा में भी सुधार होगा।  

विज्ञापन


सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ  
अग्रसेन चौक से पल्ली नाका:
पांच किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण कार्य, लागत 27.91 करोड़ रुपये।
कैलाश होटल चौक से हनुमान मंदिर, धरमपुरा: एक किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण, लागत 2.51 करोड़ रुपये।
विवेकानंद आश्रम, धरमपुरा से सर्वोदय स्कूल: 1.45 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण, लागत 2.81 करोड़ रुपये।

विकास की गंगा बह रही: किरण देव
शुभारंभ कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अग्रसेन चौक से पल्ली नाका तक सड़क निर्माण से यातायात की समस्या और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। अन्य सड़क कार्यों से भी क्षेत्रवासियों को लाभ होगा। किरण देव ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार जनता की मांगों के अनुरूप विकास कार्य कर रही है और राशि की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने संबंधित विभाग को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

चौमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध: महापौर
महापौर संजय पांडे ने कहा कि किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर में चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव को धन्यवाद देते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की मांगों को तत्काल पूरा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थिति
कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, राणा धोष, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, पार्षद बसंती समरथ, संतोष गौर, पूनम सिन्हा, नरसिंह राव, उमा मिश्रा, पायल बोथरा, श्याम सुंदर, विधाशरण तिवारी, पूर्व महापौर सफीरा साहू, नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, आरेंद्र सिंह, रजनीश पानीग्राही, यशवर्धन राव, आनंद मोहन मिश्रा, शशि रथ, विक्रम यादव, अविनाश श्रीवास्तव, बी जयराम, अनिल लुक्कड़, शंभू नाग, राजा यादव, कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed