फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP started preparation of 2023 assembly election on booth level MP MLA asked to collect information about religion of voters

छत्तीसगढ़: 2023 के लिए धार्मिक समीकरण साध रही भाजपा, सांसदों-विधायकों को दिया ये काम, सीएम बघेल ने साधा निशाना

Fri, 22 Apr 2022 09:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 22 Apr 2022 09:43 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अगले साल होने वाले चुनावों के लिए भाजपा ने अपने सांसदों और विधायकों को बूथ स्तर पर मतदाताओं की जानकारी एकत्र करने का काम सौंपा है। इसके लिए तैयार किए गए फॉर्म में मतदाताओं के धर्म की जानकारी भी मांगी गई है।

विज्ञापन
BJP started preparation of 2023 assembly election on booth level MP MLA asked to collect information about religion of voters
BJP - फोटो : File

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने अपने सांसदों और विधायकों से कहा है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में कमजोर बूथ की सर्वे रिपोर्ट तैयार करें। भाजपा के केंद्रीय संगठन ने इसके लिए सांसदों को 100 और विधायकों को 50 कमजोर बूथों की तलाश करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन

हालांकि, यह सर्वे किसी भी चुनाव से पहले की तरह की तैयारियों की तरह आम सा ही दिखता है लेकिन भगवा दल की ओर से दिए गए एक फॉर्म ने इसे रोचक कर दिया है। इस फॉर्म में पूछा गया है कि जिस बूथ की रिपोर्ट है उसमें किस धर्म के कितने मतदाता हैं। फॉर्म में धार्मिक समीकरण के सवाल में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध और अन्य मतदाताओं की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


सांसदों को निपटाने की तैयारी में भाजपा: सीएम बघेल
वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की इस तैयारी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायकों के टिकट तो पहले ही काट चुकी है, अब सांसदों को भी निपटाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद किसी भी तरह सांसदों से पीछा छुड़ाना चाह रही है, इसीलिए उन्हें इस तरह के काम दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed