फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP protest in Raipur: mla Brijmohan surrounds Bhupesh Sarkar on corruption and bad roads condition

बीजेपी का रायपुर में जंगी प्रदर्शन: बृजमोहन ने भ्रष्टाचार और सड़कों की बदहाली पर भूपेश सरकार को घेरा

Sat, 22 Jul 2023 08:38 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 08:38 PM IST
सार

बीजेपी ने रायपुर के शारदा चौक में भ्रष्टाचार और सड़कों की बदहाली को लेकर भूपेश सरकार को घेरा। सीनियर विधायक बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की गई। सरकार पर जमकर आरोप लगाए गए।

विज्ञापन
BJP protest in Raipur: mla Brijmohan surrounds Bhupesh Sarkar on corruption and bad roads condition
बीजेपी का रायपुर में जंगी प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीजेपी ने रायपुर के शारदा चौक में भ्रष्टाचार और सड़कों की बदहाली को लेकर भूपेश सरकार को घेरा। सीनियर विधायक बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की गई। सरकार पर जमकर आरोप लगाए गए। बीजेपी रायपुर शहर जिला रायपुर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण, स्मार्ट सिटी के तहत कार्यों में भ्रष्टाचार, सड़कों की बदहाली, पेयजल समस्या, नगर निगम में मुगलिया शासन सहित शहर के विभिन्न समस्याओं को लेकर को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। 

विज्ञापन


विज्ञापन



 
शारदा चौक पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा के सामने से विशाल जंगी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कह कि जब से भूपेश की सरकार बनी है, तब से रायपुर शहर का विकास रूक गया है। रायपुर में सड़कों की हालत बदतर है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। लोगों का चलना दूभर हो गया है, लेकिन ये सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। रायपुर शहर का विकास अवरुध हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदर्शन में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षद, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed