फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP presented gift kits to 150 women and children of Muslim community in 'Saugat-e-Modi' program in Raipur

Raipur: भाजपा ने 'सौगात-ए-मोदी' कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के 150 महिलाओं और बच्चों को सौगात किट भेंट की

Fri, 28 Mar 2025 07:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 28 Mar 2025 07:42 PM IST
सार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने केन्द्रीय नेतृत्व के आहवान पर आज शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में  “सौगात-ए-मोदी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के 150 महिलाओं एवं बच्चों को सौगात किट भेंट की गई।

विज्ञापन
BJP presented gift kits to 150 women and children of Muslim community in 'Saugat-e-Modi' program in Raipur
'सौगात-ए-मोदी' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने केन्द्रीय नेतृत्व के आहवान पर आज शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में  “सौगात-ए-मोदी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के 150 महिलाओं एवं बच्चों को सौगात किट भेंट की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्दीकी ने कहा कि आज मुसलमान जागरूक हो गया है। भाजपा को मुस्लिम विरोधी बताने की साजिशें नाकाम हुई हैं। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों का साथ पहले ही आदिवासी, अनुसूचित जाति, और पिछड़ा वर्ग ने छोड़ा, अब मुस्लिम भी भाजपा के साथ जुड़ गए हैं। 
विज्ञापन


सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा पार्टी विथ डिफ्रेंस इसीलिए है क्योंकि यह “सेवा ही संगठन“ के मूलमंत्र पर समाज के हर वर्ग के कल्याण का काम सतत् करती है। हम सत्ता नहीं, सेवा के लिए राजनीति करते हैं। इसीलिए तमाम विपक्षी दल आज बेचौन हैं और लगातार अफवाहों व साजिशों के जरिये मुस्लिमों को गुमराह कर रहे हैं लेकिन वे अपनी बदनीयती में कतई कामयाब नहीं होंगे।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा है कि मोर्चा के तत्वावधान में आगामी बैशाखी, गुड फ्राईडे, ईस्टर आदि पर्वों पर भी हर घर जाकर उन्हें त्यौहार की बधाई और भेंट देकर मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनकी खुशियों में शरीक होंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमने भारत मां की गोद में जन्म लिया है और इसलिए हम सारे त्यौहार मिल-जुलकर मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने भी कार्यक्रम में उपस्थित मुस्लिम भाई बहनों को रमजान और ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार में सभी वर्गों के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य हो रहे है। कांग्रेस ने हमेशा देश को गुमराह करने का काम किया है। आज देश के मुस्लिम जागरूक हो गए है उन्हें देश का विकास करने वाला चाहिए इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed