फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP Minority Morcha National Working Committee meeting in raipur

Raipur: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आज से, बनेगी चुनावी रणनीति, जुटेंगे दिग्गज नेता

Wed, 01 Feb 2023 02:22 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 02:22 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक 1 और 2 फरवरी को राजधानी रायपुर में आयोजित की गई है। 1 फरवरी को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में होगी। 

विज्ञापन
BJP Minority Morcha National Working Committee meeting in raipur
बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक 1 और 2 फरवरी को राजधानी रायपुर में आयोजित की गई है। 1 फरवरी को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में होगी। 2 फरवरी को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक माहेश्वरी भवन कमल विहार रायपुर  में आयोजित होगी।

विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी सहित मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं  सम्पूर्ण कार्यसमिति सदस्य और सभी राज्यों के मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
 दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनजर अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, डी. पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा एवं मोर्चा प्रभारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी,  अब्दुल कुट्टी अध्यक्ष केंद्रीय हज कमेटी भारत सरकार, पवन साय प्रदेश महामंत्री संगठन, नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ मोर्चा प्रभारी मुहम्मद सद्दाम, डॉ. सलीम राज सह प्रभारी आरिफ खान छत्तीसगढ़ मोर्चा के अध्यक्ष शकील अहमद शामिल होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी राजधानी रायपुर में मोर्चा संभाले हुए हैं। पूरे छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed