फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP Minority Morcha District President died in road accident in Jagdalpur

Road Accident: मवेशी को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष की मौत

Wed, 06 Mar 2024 09:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 06 Mar 2024 09:07 PM IST
सार

कोंडागांव जिले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए। 

विज्ञापन
BJP Minority Morcha District President died in road accident in Jagdalpur
सड़क हादसे में जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिले के घोडागांव में बुधवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के परिवार में शोक की लहर छा गई। घटना के बाद परिजनों का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन


थाना पुलिस के मुताबिक, कोंडागांव भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया अपने साथियों के साथ कोंडागांव से जगदलपुर अपनी कार में सवार होकर आ रहे थे। घोडागांव के पास अचानक से सड़क पार कर रहे बच्चों के साथ ही मवेशी को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी संतोष पात्रे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed