{"_id":"65112dcf16f1b53b7204b0a4","slug":"bjp-leaders-will-inspect-lalbagh-maidan-of-jagdalpur-chhattisgarh-assembly-election-2023-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: जगदलपुर के लालबाग मैदान का निरीक्षण करेंगे भाजपा नेता, पीएम नरेंद्र मोदी के आने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: जगदलपुर के लालबाग मैदान का निरीक्षण करेंगे भाजपा नेता, पीएम नरेंद्र मोदी के आने की तैयारी
Mon, 25 Sep 2023 12:24 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:24 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जगदलपुर प्रवास को लेकर भाजपा नेता तैयारी में जुटे हैं। हालांकि किसी बड़े नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जगदलपुर आने की पुष्टि नही की है।
विज्ञापन
भाजपा की चुनावी तैयारियां
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जगदलपुर प्रवास को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, पवन साय, सांसद संतोष पांडेय एवं अन्य वरिष्ठ नेता जगदलपुर प्रवास पर हैं। इस दौरान ये सभी नेता लालबाग मैदान का निरीक्षण करेंगे। फिलहाल पार्टी के किसी बड़े नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जगदलपुर आने की पुष्टि नही की है।
विज्ञापन
जगदलपुर के सबसे बड़े ग्राउंड में सभा के लिए बनाये जा रहे विशाल मंच को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह बीजेपी के किसी बड़े नेता के लिए तैयार किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो अचार संहिता से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा नगरनार में बन रहे इस स्टील प्लांट को देश के नाम समर्पित करने का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे मे नक्सलगढ़ में देश का सबसे आधुनिक स्टील प्लांट राष्ट्र को समपर्ति करना बस्तर के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी। चुनाव में बीजेपी इस मुद्दे को भुनाकर आदिवासी वोटों के अलावा युवाओं का वोट भी अपने पाले में बटोरने का प्रयास करेगी।