फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP leader Ratan Dubey murdered by Naxalites in Narayanpur

Narayanpur: भाजपा नेता रतन दुबे की नक्सलियों ने की हत्या, चुनाव प्रचार के दौरान वारदात को दिया अंजाम

Sat, 04 Nov 2023 06:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नारायनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायनपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 04 Nov 2023 06:46 PM IST
सार

रतन दुबे ग्राम कौशल नार इलाके में चुनाव प्रचार के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उनको मौत के घाट उतार दिया। लंबे समय से ये होता आ रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान नक्सली राजनीतिक दलों के नेताओं को निशाना बनाते हैं।

विज्ञापन
BJP leader Ratan Dubey murdered by Naxalites in Narayanpur
भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारायणपुर में नक्सलियों ने भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मामला नारायणपुर के कौशल नार का है। जहां नक्सलियों ने भाजपा रतन दुबे को मौत के घाट उतार दिया है। हालांकि किस वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

 

रतन दुबे ग्राम कौशल नार इलाके में चुनाव प्रचार के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उनको मौत के घाट उतार दिया। लंबे समय से ये होता आ रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान नक्सलियों ने राजनीतिक दलों के नेताओं को निशाना बनाते हैं। 

विज्ञापन

 

कुछ दिन पहले ही मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम सरखेड़ा में गोली मारकर भाजपा नेता बिरजूराम तारम की हत्या कर दी गई थी। हथियारों से लैस कुछ लोगों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। बता दें कि साल 2009 में विधानसभा चुनाव के ठीक बाद नक्सलियों ने भाजपा प्रत्याशी रहे दरबार सिंह की निर्मम हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed