फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP leader Purandeswari attack on Chhattisgarh government over failing to fulfil its pre poll promises

सियासत: भाजपा नेता ने कहा- छत्तीसगढ़ में झूठ और छल की बुनियाद पर बनाई सरकार

Thu, 02 Sep 2021 05:40 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जगदलपुर
पीटीआई, जगदलपुर Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 02 Sep 2021 05:40 AM IST
सार

  • पुरंदेश्वरी का आरोप, कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से राज्य में लगभग 500 किसानों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर चुके हैं
  • महासचिव ने कहा, कांग्रेस ने अपने चुनाव से पहले किए वादों को पूरा नहीं किया

विज्ञापन
BJP leader Purandeswari attack on Chhattisgarh government over failing to fulfil its pre poll promises
भाजपा के चिंतन शिविर के दौरान डी पुरंदेश्वरी - फोटो : twitter/Daggubati Purandeswari

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार पर भाजपा महासचिव डी पुरंदेश्वरी ने बुधवार को बड़ा हमला बोला। उन्होंने सरकार पर झूठ और छल की बुनियाद पर सरकार बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ में चुनावों से पहले किए गए वादों को पूरा न करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


भाजपा महासचिव डी पुरंदेश्वरी मंगलवार को शुरू हुए भाजपा के चिंतन शिविर में अपनी बात रख रही थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भाजपा सत्ता में थी तो उनकी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए। 2018 के अंत में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से राज्य में लगभग 500 किसानों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग अब तक समझ गए होंगे कि कांग्रेस ने झूठ और छल की नींव पर अपनी सरकार बनाई थी। पुरंदेश्वरी ने कहा कि यदि आप उनके घोषणापत्र (2018 के चुनावों के लिए) को देखें, तो यह स्पष्ट है कि कांग्रेस ने अपने उन वादों को पूरा नहीं किया, जिनके आधार पर वह सत्ता में आई थी। उन्होंने राज्य के हर वर्ग को धोखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उन्होंने आड़े हाथों लिया। बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम खुद को किसान का बेटा बताते हैं और कहते हैं कि किसानों को 2,500 रुपये (धान खरीद के लिए प्रति क्विंटल) दिए जा रहे हैं। लेकिन इसका एक और पक्ष है कि राज्य में उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से अब तक 500 किसानों ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed