{"_id":"67a5a2c2bb0fa1db7e068d96","slug":"bjp-leader-mahendra-ausar-comment-on-congress-leader-birendra-dewangan-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: महेंद्र ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- निष्क्रिय रहा है बीरेंद्र का कार्यकाल, जनता से किया ये वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: महेंद्र ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- निष्क्रिय रहा है बीरेंद्र का कार्यकाल, जनता से किया ये वादा
Fri, 07 Feb 2025 11:36 AM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:36 AM IST
सार
CG Nikay Chunav 2025; Raipur Nagar Nigam Election 2025: जैसे-जैसे नगरीय निकाय चुनाव की घड़ियां नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे प्रदेश की सियासत गरमा रही है।
विज्ञापन
रायपुर के वार्ड क्रमांक 69 के बीजेपी पार्षद प्रत्याशी महेंद्र औसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Nikay Chunav 2025; Raipur Nagar Nigam Election 2025: जैसे-जैसे नगरीय निकाय चुनाव की घड़ियां नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे प्रदेश की सियासत गरमा रही है। बीजेपी और कांग्रेस के महापौर और पार्षद प्रत्याशी चुनाव में पूरी ताकत झौंक दिये हैं। ऐसे में रायपुर नगर निगम के माधवराव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के बीजेपी पार्षद प्रत्याशी महेंद्र औसर ने कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी बीरेंद्र देवांगन पर निशाना साधा है। उनके पांच साल के कार्यकाल पर सवाल उठाये हैं। उनके पांच साल के कार्यकाल को निष्क्रिय करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला से खास बातचीत में बीजेपी पार्षद प्रत्याशी महेंद्र औसर ने कहा कि 15 साल से वार्ड में निर्दलियों का कब्जा रहा है। इसके चलते वार्ड में लोगों को किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं नहीं दी गई। बिजली, सड़क, पेयजल, आवास आदि का अभाव रहा है। नल-जल का बुरा हाल है। भाजपा ने भरोसा जताकर मुझे अपना प्रत्याशी बनाया है तो लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य करेंगे। ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब प्रदेश और केंद्र में डबल इंजन की सरकार है तो वार्ड में काम करने में उत्साह दोगुना हो जायेगा। केंद्र और राज्य में हमारी सरकार, हमारे विधायक हैं। शहर में भी जब हमारे महापौर होंगे तो किसी प्रकार से काम करने में कोई असुविधा नहीं होगी।