फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bjp leader Kedar Kashyap BLAME ON Bhupesh government

Chhattisgarh: बीजेपी के इस दिग्गज नेता ने कसा तंज, कहा- भूपेश सरकार का आ चुका है अंतिम समय

Wed, 28 Dec 2022 02:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 28 Dec 2022 02:36 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए जमकर तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सैकड़ों ग्रामीणों सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

विज्ञापन
bjp leader Kedar Kashyap BLAME ON Bhupesh government
केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री, छत्तीसगढ़ बीेजेपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए जमकर तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सैकड़ों ग्रामीणों सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बस्तर में जिस तरह से सक्रिय हैं, उसका सकारात्मक परिणाम भाजपा को मिल रहा है। इसकी तस्दीक यह है कि सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बस्तर में भाजपा की नीतियों से प्रभावित और सहमत होकर पार्टी में प्रवेश किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सभी के साथ धोखेबाजी का आरोप
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ और आदिवासी अंचल के लोग यह  भली-भांति समझ गए हैं कि 4 साल में कांग्रेस की सरकार ने आदिवासियों सहित सभी वर्गों के साथ धोखेबाजी के अतिरिक्त कुछ नहीं किया है। बीजेपी के रमन राज्य में प्रदेश प्रगति कर रहा था, लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ को रिवर्स गियर में डाल दिया है। यह सरकार झूठ पर झूठ और जनता से दगाबाजी कर रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि अब यह तय हो गया है कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार अगले कई दशकों के लिए राजनीतिक वनवास पर जाने वाली है। उसका अंत समय आ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठ बोलना भूपेश सरकार का काम: केदार कश्यप
भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि झूठ बोलना और दगाबाजी करना भूपेश बघेल सरकार का मूल मंत्र है। तरह-तरह के लुभावने वादे करके छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज हुई
कांग्रेस सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं कियाहै। कांग्रेस का यही पारंपरिक राष्ट्रीय चरित्र है, जिसे बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ की जनता भली-भांति समझ चुकी है। साफतौर पर इसके संकेत मिल रहे हैं। आदिवासी समाज के कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित बस्तर के लोग भूपेश बघेल सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा के साथ खड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed