फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP launches theme song, songs are made in Chhattisgarhi, rap and many other styles in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: भाजपा ने लॉन्च किया थीम सॉन्ग, छत्तीसगढ़ी, रैप और कई शैलियों में बने है गीत

Wed, 05 Feb 2025 04:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 05 Feb 2025 04:36 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में थीम सॉन्ग लॉन्च किया है। छत्तीसगढ़ी, रैप सॉन्ग और कई शैलियों में गीत बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
BJP launches theme song, songs are made in Chhattisgarhi, rap and many other styles in Chhattisgarh
भाजपा ने लॉन्च किया थीम सॉन्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में थीम सॉन्ग लॉन्च किया है। छत्तीसगढ़ी, रैप सॉन्ग और कई शैलियों में गीत बनाया गया है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के प्रचार अभियान में गीतों के माध्यम से प्रचार हमारा एक सशक्त माध्यम रहा है। हमारा प्रचार करने का तरीका ही अलग है। हम आम आदमी तक अपनी बातों को भाषण, डिजिटल माध्यमों, गीत-संगीत, कला के माध्यम से पहुंचाते हैं। यह भाजपा के प्रचार का अपना एक अलग तरीका है। आज हमारे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की टीम और मीडिया के साथियों ने मिलकर थीम सॉन्ग तैयार किया है, जिसके माध्यम से भाजपा सरकार की उपलब्धियों और नगर व ग्रामों के विकास के अपने विजन को हम सभी के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि थीम स़ॉन्ग केवल एक गीत-संगीत या कोई मनोरंजन का विषय नहीं है, बल्कि इन गीतों के माध्यम से हम अपने मिशन और विजन को रखने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि इस थीम सॉन्ग के गीतकार, संगीतकार, गायक सभी स्थानीय कलाकार हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा, जो अपने वादों को निभाने में यकीन करती है और निभाकर दिखाती है, पर भरोसा व्यक्त किया है। जनता के इस भरोसे का स्वर इन गानों में सुनाई देगा। उन्होंने अपने संबोधन के अंत में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष स्व. राजेश अवस्थी को याद कर सबके साथ एक मिनट का मौन रखकर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए थीम सॉन्ग की लॉन्चिंग के कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बताया कि भाजपा हमेशा इनोवेशन के लिए जानी जाती है। नए-नए प्रयोग कर जनता के बीच जाकर अपनी बात अलग-अलग माध्यमों से रखे जाने के लिए जानी जाती है। क्रिएशन और इनोवेशन के लिए भाजपा ऐसे बहुत-से कंटेंट लेकर जनता तक पहुँचेगी। यह थीम सॉन्ग भाजपा ने जनता की भावनाओं के अनुरूप प्रस्तुत किया है। प्रदेश के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स में यह गीत सुने जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed