{"_id":"662cf92fb401181a56017594","slug":"bjp-get-cbi-investigation-in-jheeram-case-alsosaid-sushil-anand-shukla-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: 'दम है तो झीरम कांड की भी सीबीआई जांच कराये बीजेपी; सुशील बोले- एनआईए ने वापस नहीं की फाइल, कब होगा इंसाफ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: 'दम है तो झीरम कांड की भी सीबीआई जांच कराये बीजेपी; सुशील बोले- एनआईए ने वापस नहीं की फाइल, कब होगा इंसाफ?
Sat, 27 Apr 2024 06:40 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:40 PM IST
सार
Sushil anand shukla on BJP सीजीपीएससी घोटाला और बीरनपुर हिंसा मामले में छ्त्तीसगढ़ में जमकर राजनीति हो रही है। मामले में प्रदेश की सियासत गर्म है।
विज्ञापन
सुशील आनंद शुक्ला, अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Sushil anand shukla on BJP सीजीपीएससी घोटाला और बीरनपुर हिंसा मामले में छ्त्तीसगढ़ में जमकर राजनीति हो रही है। मामले में प्रदेश की सियासत गर्म है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब दोनों मामलों में सीबीआई जांच हो रही है तो भाजपा में दम और साहस है तो वह झीरम कांड की भी सीबीआई जांच कराये। एनआईए झीरम मामले में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची। भूपेश सरकार की ओर से गठित एसआईटी को जांच नहीं करने दिया गया और न्यायिक जांच भी अधूरी है। ऐसे में झीरम मामले की भी सीबीआई जांच होनी चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी को अपने पुलिस पर भरोसा नहीं है या अपने शासन प्रणाली पर भरोसा नहीं है जो सीबीआई जांच करवा रहे हैं। क्या पुलिस इस मामले की जांच करने में सक्षम नहीं है या साय सरकार का शासन तंत्र कमजोर है।
विज्ञापन
एसआईटी से जांच कराने की मांग
उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी सीबीआई से जांच नहीं करवा सकती तो राज्य के गठित एसआईटी से जांच करवाये। सुप्रीम कोर्ट ने एनआईए को राज्य की एसआईटी को फाइल वापस देने का निर्देश दिया है। सर्वोच्च न्यायालय के दिसंबर 2023 के फैसले के बाद एसआईटी की जांच का रास्ता खुल गया है। भाजपा सरकार झीरम मामले की जांच के लिये पूर्ववर्ती सरकार की ओर से गठित एसआईटी की जांच शुरू करवाये।
क्यों जरूरी है झीरम कांड की सीबीआई जांच?
एनआईए की जांच में कुछ सामने नहीं आया।
एनआईए ने भूपेश सरकार के गठित एसआईटी को मामले की फाइल वापस नहीं किया था, इस कारण एसआईटी जांच शुरू नहीं नहीं हो पाई थी।
एनआईए ने घटना के राजनैतिक षड़यंत्रों की जांच नहीं किया
न्यायिक आयोग की जांच भी लंबित