{"_id":"67851633ea854bf3f004c943","slug":"bjp-formed-provincial-team-for-three-tier-panchayat-elections-2025-saurabh-singh-became-coordinator-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी ने बनाई प्रांतीय टीम: सौरभ सिंह बने संयोजक, जानें बाकी सदस्यों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी ने बनाई प्रांतीय टीम: सौरभ सिंह बने संयोजक, जानें बाकी सदस्यों के नाम
Mon, 13 Jan 2025 07:03 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 13 Jan 2025 07:03 PM IST
सार
ChhattisgarhNagriya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को लेकर अपने प्रांतीय टीम की घोषणा की है।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश कार्यालय रायपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ChhattisgarhNagriya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को लेकर अपने प्रांतीय टीम की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से प्रांतीय टीम का एलान किया गया है। इस 19 सदस्यीय टीम में सौरभ सिंह को संयोजक बनाया गया है। बाकि के 18 नेताओं को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
बीजेपी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर विभिन्न स्तरों पर समितियों का गठन कर रही है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रदेश, संभाग, जिला समितियों व निकायों के लिए प्रभारियों की घोषणा के बाद सोमवार को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से प्रांतीय टीम की घोषणा की गई। पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन
पंचायत चुनावों के लिए घोषित प्रदेश समिति के संयोजक सौरभ सिंह बनाए गए हैं। 19 सदस्यीय समिति में भरत लाल वर्मा, जगन्नाथ पाणिग्राही, राजा पांडेय, अखिलेश सोनी, नीलकण्ठ टेकाम, निरंजन सिन्हा, ललित चन्द्राकर, श्रीमती शालिनी राजपूत, आशाराम नेताम, अलका चन्द्राकर, सतीश लाटिया, रामकुमार भट्ट, दीपक म्हस्के, डॉ. किरण बघेल, वैभव बैस, अनुराग अग्रवाल, सुनील पिल्लई, आकाश विग को समिति का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
यहां देखें त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी की प्रांतीय टीम-