{"_id":"66507874380290883c069bf3","slug":"bjp-effigy-burnt-against-west-bengal-cm-in-reservation-case-in-raipur-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: आरक्षण मामले में पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री के ममता बनर्जी के खिलाफ रायपुर में बीजेपी ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: आरक्षण मामले में पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री के ममता बनर्जी के खिलाफ रायपुर में बीजेपी ने फूंका पुतला
Fri, 24 May 2024 04:52 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 24 May 2024 04:52 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर की ओर से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता उच्च न्यायालय के फैसले को नहीं मानेंगे कहा और कोर्ट की अवमानना किया।
विज्ञापन
बीजेपी ने फूंका पुतला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर की ओर से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता उच्च न्यायालय के फैसले को नहीं मानेंगे कहा और कोर्ट की अवमानना किया। इसके विरोध में पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
कोलकाता उच्च न्यायालय ने 2010 से 2024 तक के पिछड़ा वर्ग के आरक्षण रद्द कर दिया है। साथ ही 2010 से जो सर्टिफिकेट दिया गया था, उसको भी रद्द किया है। कोर्ट के फैसला को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नहीं मानेंगे और उसे फिर से लागू करने का बयान दिया है। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस बयान की निंदा की है। उन्होंने आदेश जारी किया सभी प्रदेशों में जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान का विरोध कर उनका पुतला दहन किया जाए।
विज्ञापन
माननीय कोलकाता उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए स्वागत किया जाए। मुख्यमंत्री बनर्जी के बयान के विरोध में रायपुर जिला के पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री यादराम साहू के नेतृत्व में बूढ़ा तालाब के पास बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही पुतला दहन किया गया। माननीय कोर्ट कोलकाता उच्च न्यायालय का फैसला का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
पुतला दहन के कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश के उपाध्यक्ष शांतनु साहू, प्रदेश मंत्री देवदत्त साहू, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र निर्मलकर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रवण यदु, जिला मंत्री वरुण साहू, कार्यालय जिला प्रभारी निलेश नायक, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष लव यादव, करण यादव, थानेश्वर साहू, नरेंद्र फूल सिंह यादव, पूर्व पार्षद संतोष साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।