{"_id":"67c6e7da4233ca19860f8527","slug":"bjp-captures-all-five-janpad-panchayats-congress-wiped-out-historic-victory-due-to-better-strategy-in-gariaban-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gariaband: पांचों जनपद पंचायतों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बेहतर रणनीति से ऐतिहासिक जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gariaband: पांचों जनपद पंचायतों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बेहतर रणनीति से ऐतिहासिक जीत
Tue, 04 Mar 2025 05:58 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 04 Mar 2025 05:58 PM IST
सार
गरियाबंद जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनपद पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पहली बार जिले की पांचों जनपद पंचायतों पर भाजपा का कब्जा हुआ है, जिससे कांग्रेस पूरी तरह हाशिए पर चली गई है।
विज्ञापन
पांचों जनपद पंचायतों पर भाजपा का कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गरियाबंद जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनपद पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पहली बार जिले की पांचों जनपद पंचायतों पर भाजपा का कब्जा हुआ है, जिससे कांग्रेस पूरी तरह हाशिए पर चली गई है। इसमें फिंगेश्वर में इंद्राणी नेहरू साहू, गरियाबंद में सोहन लाल ध्रुव, छुरा में मीरा ठाकुर, मैनपुर में मोईना नेताम और देवभोग में पद्मलया निधि अध्यक्ष बने है। खास बात है कि फिंगेश्वर, मैनपुर और देवभोग में भाजपा समर्थितों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
इसके अलावा जिले के पांच में से तीन जनपद में उपाध्यक्ष भी भाजपा समर्थित जीत कर आए है। जिसमें गरियाबंद में लेखराम साहू, फिंगेश्वर में सतीश यादव, छुरा में कुलेश्वर सोनवानी शामिल है। मैनपुर देवभोग में कांग्रेस समर्थित नंदिनी तपेश्वर राजपुत और सुधीर अग्रवाल उपाध्यक्ष बने है। हालाकि सुधार अग्रवाल अपने आप भी भाजपा का ही बता रहे हैं। बताया जाता रहा कि पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी के नेतृत्व में उन्होंने भाजपा में प्रवेश किया। इस तरह देखा जाए तो भाजपा खेमे से पांच में से 4 जनपद उपाध्यक्ष बने है।
विज्ञापन
राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा, “यह जीत भाजपा की जनहितैषी नीतियों और संगठित प्रयासों की देन है। सभी ने मिलकर चुनाव लड़ा ओर एकजुटता के चलते भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। इस जीत से स्पष्ट है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा आने वाले समय में हम और मजबूती से जनता की सेवा करेंगे।”
विज्ञापन
जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। जनता ने केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं पर भरोसा करते अपना फैसला किया है।