फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP candidate Kamlesh Jangade filed nomination from Janjgir Champa Lok Sabha seat

CG: भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने भरा नामांकन, सीएम साय बोले- कांग्रेस के बहकावे में न आएं

Fri, 19 Apr 2024 06:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 19 Apr 2024 06:32 PM IST
सार

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन
BJP candidate Kamlesh Jangade filed nomination from Janjgir Champa Lok Sabha seat
भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने नामांकन दाखिल किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने शुक्रवार को सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। कचहरी चौक सी मार्ट परिसर में आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कांग्रेस लोगों को बहकाने का काम कर रही है। महिलाओं को एक लाख रुपये की स्कीम में फंसाया रहा है। वहीं, अलग-अलग दल के 314 लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया।

विज्ञापन


सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 11 सीटें भाजपा जीत रही है। इस बार 400 का पार नारा पूरा करना है। छत्तीसगढ़ की सभी सीटो में भाजपा के प्रत्याशी की जीतने का दावा किया। ताकि तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनना है। सीएम साय ने कहा मोदी की गारंटी को 100 दिन के भीतर भाजपा सरकार ने पूरा किया है। 
विज्ञापन


किसानों को 31 सौ रुपये में धान खरीदी, महतारी वंदन योजना का प्रति माह एक हजार रुपये, पीएससी घोटाले की जांच को पूरा करने का काम कर रही है। मोदी की गारंटी को पूरा करने में सरकार प्रतिबद्ध है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि विधानसभा में छत्तीसगढ़ में 54 सीट जीत कर सरकार बनाई है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि आठ विधानसभा में करारी हार हुई है, जिसका बदला लोकसभा चुनाव में लेना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed