फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP big win in civic elections in CG Ejaz Dhebar shown crying in poster wrote Congress defeated us

निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत: पोस्टर में पूर्व मेयर एजाज ढेबर को रोते दिखाया, लिखा- कांग्रेस ने ही हरा दिया

Sun, 16 Feb 2025 03:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 16 Feb 2025 03:03 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा है। इस बीच भाजपा ने पोस्टर जारी कर कांग्रेस के पूर्व मंत्री और रायपुर के पूर्व महापौर पर तंज कसा है। उन्होंने पोस्टर में दोनों को रोते हुए दिखाया है।

विज्ञापन
BJP big win in civic elections in CG Ejaz Dhebar shown crying in poster wrote Congress defeated us
बीजेपी ने जारी किया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा है। इस बीच भाजपा ने पोस्टर जारी कर कांग्रेस के पूर्व मंत्री और रायपुर के पूर्व महापौर पर तंज कसा है। उन्होंने पोस्टर में दोनों को रोते हुए दिखाया है। वहीं पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी चीफ को हस्ते हुए दिखाया है। उन्होंने लिखा कि घर के भेदी लंका ढहाए।
विज्ञापन


बता दें कि इस चुनाव में प्रदेश के सभी 10 निगमों में भाजपा के ही प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इस तरह नगर पालिका और नगर पंचायत में भी भाजपा के ज्यादा उम्मीदवारों ने परचम लहराया है। वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। इसे लेकर बीजेपी कांग्रेस पर तंज कसा है।
विज्ञापन


भाजपा छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया हैंड एक्स पर बीजेपी ने पोस्टर जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि घर के भेदी लंका ढहाए। दरअसल, पूर्व मेयर के पार्षद चुनाव हरने के बाद बीजेपी ने यह पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पीसीसी चीफ दीपक बैज को हस्ते हुए दिखाया है। साथ ही रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर को रोते हुए दिखाया है। उन्होंने पोस्टर में लिखा कि कांग्रेस ने ही हमें हरा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर निगम चुनाव परिणाम 
प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा की दबदबा रही है। सभी नगर निगमों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नगर निगम में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने खाता नहीं खोल पाए। 


नगर पालिका चुनाव परिणाम
49 नगर पालिका में भाजपा ने 36 नगर पालिकाओं में जीत हासिल की है। वहीं 8 नगर पालिकाओं में कांग्रेस ने बाजी मारी है। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी खाता खोला है। आप को एक सीट में जीत मिली है। 5 नगर पालिकाओं में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है।

नगर पंचायत चुनाव परिणाम
114 नगर पंचायत सीटों में भाजपा ने 81 पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 22 सीटों में जीत हासिल की है। वहीं प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी अपना खाता खोलते हुए एक सीट हासिल की है। साथ ही 10 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed