{"_id":"64ee256ad12c708e0e0eec37","slug":"bjp-big-protest-againt-baghel-govt-in-kawardha-surrounded-office-of-mla-and-minister-2023-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kawardha News: कवर्धा में भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, विधायक और मंत्री के कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kawardha News: कवर्धा में भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, विधायक और मंत्री के कार्यालय का किया घेराव
Tue, 29 Aug 2023 10:36 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 29 Aug 2023 10:36 PM IST
सार
कवर्धा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कवर्धा विधायक के साथ मंत्री मोहम्मद अकबर के सिग्नल चौक स्थित कार्यालय का घेराव किया है।
विज्ञापन
भाजपा का कर्वधा में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कवर्धा में मंगलवार को भाजपा ने बड़ा प्रदर्शन किया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कवर्धा विधायक के साथ मंत्री मोहम्मद अकबर के सिग्नल चौक स्थित कार्यालय का घेराव किया है। घेराव से पहले कवर्धा शहर के गांधी मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ने कवर्धा विधायक के पिछले पांच वर्ष को आम लोगों, व्यापारियों, सरकारी कर्मचारी परिवारों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रताड़ना का समय बताया।
विज्ञापन
उन्होंने विधायक अकबर की निष्क्रियता को रेखांकित करते हुए उन पर धारदार सवाल दागे। सभा को संबोधित करते हुए राजनांदगांव-कवर्धा लोकसभा सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने वादाखिलाफी की है। इस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। नगर पालिका कवर्धा में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास की किस्त की राशि नहीं दी जा रहा है।
विज्ञापन
गन्ना किसानों को रिकवरी/प्रोत्साहन राशि समेत समस्त भुगतान में विलम्ब हो रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती, समस्त गरीब हितग्राहियों को प्रधान मंत्री आवास (ग्रामीण) स्वीकृत नहीं करने, जिले में बढ़ते अपराध, जुए, सट्टे, नशाखोरी, चोरी डकैती, पीएससी एवं व्यापमं के माध्यम से हुए भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, गांव-गांव, गली-गली में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ जैसे विषयों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, जिला संगठन प्रभारी दिनेश गांधी समेत अन्य कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन