फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP and Congress have their own claims about victory in Chhattisgarh Election Results

CG Election Results: छत्तीसगढ़ में खिलेगा 'कमल' या लहराएगा 'पंजा', जीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस के ये दावे

Tue, 04 Jun 2024 09:42 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 04 Jun 2024 09:42 AM IST
सार

पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एक बार फिर कहा कि 150 से अधिका सीटों पर भाजपा आगे हैं। एक लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं ने पसीना बहाया है। पीएम मोदी का नाम पूरे देश में है। हमारी बार हमारी 400 सीट होंगी।

विज्ञापन
BJP and Congress have their own claims about victory in Chhattisgarh Election Results
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chhattisgarh Election Results: देश में आम चुनाव को लेकर मतों की गिनती जारी है। लोगों को बेसब्री से नतीजों के इंतजार है। शुरुआती रुझानों में इंडिया गठबंधन सभी जगह आगे हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में सुबह 9.26 बजे तक भाजपा आठ सीटों और कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। रायपुर से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगे हैं। वहीं सरगुजा सीट से कांग्रेस की शशि सिंह भी बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों के बीच भाजपा और कांग्रेस नेता अपनी अपनी जीत को लेकर बड़े बड़े दावे कर रहे हैं।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल का दावा
कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि आज दुर्ग की जिम्मेदारी मिली है, लगातार दौरा कर रहा हूं। माहौल भाजपा के पक्ष में दिख रहा है। हम उत्साहित है। छत्तीसगढ़ में 11 सीटें और देश में 400 पार भाजपा कर रही है।
विज्ञापन

 

जीत को लेकर विजय बघेल का बड़ा बयान
दुर्ग सांसद और भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने जीत का दावा करते हुए कहा कि रिकॉर्ड मातों से जीत होगी। छत्तीसगढ़ में पूरी 11 की 11 सीट जीतेंगे। आंकड़े बता रहे केंद्र में एनडीए की सरकार बन रही है।

इस बार हमारी 400 सीट: डिप्टी सीएम विजय शर्मा 
पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एक बार फिर कहा कि 150 से अधिका सीटों पर भाजपा आगे हैं। एक लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं ने पसीना बहाया है। पीएम मोदी का नाम पूरे देश में है। इस बार हमारी 400 सीट होंगी।

देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली: कांग्रेस प्रत्याशी
बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने दावा करते हुए कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। आज जनमत आ रहा है। पिछले 10 साल में बेरोजगारी, महंगाई इन सब का जवाब आज जनता देगी। मोदी सरकार का गुड बाय का समय आ गया है। हम आश्वस्त हैं। 

विज्ञापन

एग्जिट पोल परिणाम के बाद भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने की थी टिप्पणी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूरे देश का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा, यह शुरू से ही स्पष्ट था। देश चाहता है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार बागडोर संभाले। छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें आ रही है।

कांग्रेस उम्मीदवार और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बात सामान्य है, जो सभी मीडिया में दिखाई दिया और वह है कि सभी ने दक्षिणी राज्यों से शुरुआत की। 4 जून को परिणाम आएंगे। अभी सवाल सिर्फ टीआरपी का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed