{"_id":"bc6005dc4586c6e0de2529ccaf68f94d","slug":"bilaspur-ntpc-fire-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: एनटीपीसी प्लांट में आठ लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: एनटीपीसी प्लांट में आठ लोग झुलसे
आलोक प्रकाश पुतुल/बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
Updated Thu, 07 Aug 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एनटीपीसी के एक पावर प्लांट में गर्म राख में दो इंजीनियरों समेत आठ लोगों के झुलसने की ख़बर है। एनटीपीसी के अधिकारियों के अनुसार इन दिनों पावर प्लांट में वार्षिक मेंटेनेंस का काम चल रहा है।
विज्ञापन
बुधवार की रात पावर प्लांट की 7 नंबर इकाई में काम चल रहा था, उसी समय बॉयलर का पाइप फट गया। इस पाइप के फटने से दो इंजीनियर समेत आठ लोग गर्म राख की चपेट में आ कर झुलस गए।
विज्ञापन
हादसे में झुलसने वाले सभी ठेके पर काम करने वाले मज़दूर हैं, जो इंडवेल कंपनी के लिए काम करते हैं।
इन सभी घायलों को एनटीपीसी कोरबा के अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के लिए रवाना किया गया है।
कोरबा शहर को छत्तीसगढ़ का पावर हब कहा जाता है। जहां एनटीपीसी के पावर प्लांट की सात इकाइयां हैं, जिनकी क्षमता 2600 मेगावॉट है।
इस पावर प्लांट से पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात के अलावा दमन द्वीव, गोवा और दादर नगर हवेली को बिजली की आपूर्ति होती है।