{"_id":"637ccc3c0da4515ec36f913e","slug":"bilaspur-kanan-pendari-zoo-cubs-brought-to-open-cage-for-exposure","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: शिवाजी और रंभा ने चारों शावकों के साथ लिया खुली केज का मजा, सात महीने बाद निकले बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: शिवाजी और रंभा ने चारों शावकों के साथ लिया खुली केज का मजा, सात महीने बाद निकले बाहर
Tue, 22 Nov 2022 06:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 22 Nov 2022 06:49 PM IST
सार
कानन पेंडारी जुलाजिकल पार्क के बाघ शिवाजी और बाधिन रंभा के चारों शावक पूरी तरह स्वास्थ्य हैं। अब धीरे-धीरे शावकों को ओपन केज में छोड़ा जा रहा है। ताकि ओपन बाड़े में रहने की आदत पड़ जाए। अब ये सभी शावक अपनी मां के साथ सप्ताह में एक दिन गुरुवार को पर्यटकों के सामने आएंगे। इन्हें ओपन केज में रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
कानन पेंडारी जू में खुले केज में मस्ती करते शावक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क के ओपन केज में बाघ शिवाजी और रंभा ने अपने चार शावकों के साथ जमकर मस्ती की। पूरे दिन ओपन केज का यह बाघ मजा लेते रहे। इस दौरान पहुंचे पर्यटक भी उन्हें सामने से देखकर उत्साहित हो गए। करीब सात माह बाद इन बाघों को ओपन केज में छोड़ा गया था। हालांकि जू प्रबंधन ने शाम होते ही एक बार फिर उन्हें केज में भेज दिया।
विज्ञापन
कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में बाघ का कुनबा बढ़ाने की लगातार कोशिश चल रही हैं। इस कोशिश में कानन पेंडारी प्रबंधन को सफलता भी मिली है। प्रबंधन ने शिवाजी और रंभा की मीटिंग कराई। इसका नतीजा सुखद रहा। करीब 7 महीने पहले 17 अप्रैल को बाघिन रंभा ने चार शावकों को जन्म दिया। इन शावकों की बहुत देखभाल की गई। लगातार वन्य प्राणियों की मौतों के चलते प्रबंधन थोड़ा डरा हुआ था।
विज्ञापन
जू प्रबंधन की इस मायूसी को इन शावकों की मस्ती ने दूर कर दिया। आमतौर पर तीन या चार महीने सबको को उसकी मां के साथ ओपन की केज में छोड़ दिया जाता था, लेकिन इस बार एहतियात बरती गई। 7 महीने बाद शावको और उसकी मां को ओपन केज में छोड़ा गया। प्रबंधन का प्रयास है कि इन शावकों को ओपन बाड़े में रहने की धीरे-धीरे आदत पड़ जाएगी। ऐसे में अब हर गुरुवार को इन्हें उनकी मां के साथ पर्यटकों के सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन