फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bilaspur-indore flight service from today; cm bhupesh will launch virtual, jyotiraditya scindia will also join

बिलासपुर-इंदौर हवाई सेवा शुरू: CM भूपेश ने दिखाई वर्चुअली हरी झंडी, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दिल्ली से जुड़े

Mon, 03 Oct 2022 12:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Oct 2022 12:28 PM IST
सार

बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैडिंग की सुविधा प्रारंभ करने के लिए लाइटिंग और रनवे को विकसित किया जा रहा है। एयरपोर्ट में सुविधाओं का विस्तार होने के बाद यहां हवाई उड़ान की संख्या बढ़ेगी। 
 

विज्ञापन
bilaspur-indore flight service from today; cm bhupesh will launch virtual, jyotiraditya scindia will also join
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर-इंदौर फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी। - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इंदौर के लिए एक नई उड़ान सेवा की सोमवार से शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर अलायंस एयरलाइन की फ्लाइट को रवाना किया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिल्ली से केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी जुड़े। उनके अलावा छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जय सिंह अग्रवाल और मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी शामिल कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन



बिलासपुर-भोपाल उड़ान सेवा बंद कर किया गया शुरू

बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से अलाएंस एयर की यह फ्लाइट उड़ान भरेगी। इससे पहले 5 जून से शुरू हुई बिलासपुर- भोपाल हवाई सेवा को बंद कर दिया गया था। इसको लेकर लोगों ने विरोध जताया था। हालांकि सोमवार से शुरू हो रही बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर हवाई सेवा को अच्छा रिस्पांस मिला है। इसको लेकर टिकटों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई थी। 



सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी फ्लाइट

बिलासपुर से इंदौर के लिए अलायंस एयर की फ्लाइट की सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को सुविधा मिलेगी। फ्लाइट सुबह 11.45 बजे उड़ान भरेगी। इसी तरह इंदौर से दोपहर 1.55 बजे उड़ान भर कर 3.45 बजे बिलासपुर के लिए पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि घोषणा के बाद ही फ्लाइट की 4 हजार सीटें बुक हो चुकी थीं। 
विज्ञापन

bilaspur-indore flight service from today; cm bhupesh will launch virtual, jyotiraditya scindia will also join
बिलासपुर एयरपोर्ट - फोटो : social media
बिलासपुर एयरपोर्ट से 1 मार्च को शुरू हुई थी उड़ान सेवाएं
बिलासपुर एयरपोर्ट का राज्य सरकार की ओर से 41 करोड़ की लागत से विकास कराया गया है। इसके चलते ये 3सीपीएफआर श्रेणी में शामिल हुआ और इसे डीजीसीए से लाइसेंस मिला। इसके बाद बिलासपुर एयरपोर्ट से एक मार्च 2021 से पहली नियमित घरेलू उड़ान की शुरुआत हुई। इसका संचालन दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर-प्रयागराज के लिए किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed