{"_id":"670fa5f9a39324920107bef9","slug":"bilaspur-high-court-directed-to-declare-the-result-of-si-recruitment-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: एसआई भर्ती का रास्ता साफ, 975 पदों के लिए जल्द ही घोषित होंगे परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: एसआई भर्ती का रास्ता साफ, 975 पदों के लिए जल्द ही घोषित होंगे परिणाम
Wed, 16 Oct 2024 05:09 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:09 PM IST
सार
बिलासपुर हाईकोर्ट ने सरकार को अगले 15 दिनों के भीतर परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया है। यह मामला अक्तूबर 2021 में निकले 975 पदों के विज्ञापन से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
बिलासपुर हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भर्ती के इंतजार में बैठे एसआई अभ्यर्थियों के लिए हाईकोर्ट से बड़ी खबर है। राज्य में एसआई भर्ती का रास्ता अब साफ हो चुका है। अब 975 पदों के लिए जल्द ही परिणाम जारी हो सकते है।
विज्ञापन
दरअसल, हाईकोर्ट ने सरकार को अगले 15 दिनों के भीतर परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया है। यह मामला अक्तूबर 2021 में निकले 975 पदों के विज्ञापन से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद से अभ्यर्थी लगातार परिणाम का इंतजार कर रहे थे। हाईकोर्ट जस्टिस एन.के. व्यास की सिंगल बेंच ने अब इस पर अपना निर्णय सुनाते हुए सरकार से जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने को कहा है। अब उम्मीद है कि अभ्यर्थियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात मिल जाए।
विज्ञापन