फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur Goods Train Accident 6 Wagons Of Train Derailed

Chhattisgarh News: बिलासपुर में पटरी से उतरे मालगाड़ी के छह डब्बे, खंभे क्षतिग्रस्त, कई ट्रेनें प्रभावित

Mon, 06 Jun 2022 09:43 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 06 Jun 2022 09:43 AM IST
सार

इस घटना में कोई जान-माल का तो नुकसान नहीं हुआ लेकिन रूट बाधित होने के चलते मुंबई-हावड़ा लाइन की कई गाड़ियां प्रभावित हुईं।

विज्ञापन
Bilaspur Goods Train Accident 6 Wagons Of Train Derailed
बिलासपुर में मालगाड़ी पटरी से उतरी - फोटो : Social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में कोई जान-माल का तो नुकसान नहीं हुआ लेकिन रूट बाधित होने के चलते मुंबई-हावड़ा लाइन की कई गाड़ियां प्रभावित हुईं।  घटना के बाद कई यात्री गाड़ियों को आउटर में खड़ा कर दिया गया। रेल प्रशासन द्वारा लाइन क्लियर करने के बाद फिर ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका।

विज्ञापन


तार और खंभे क्षतिग्रस्त 
जानकारी के अनुसार बिलासपुर जोनल स्टेशन के पास सीमेंट की बोरी से लदी  मालगाड़ी पटरी से उतर गई जिसके कारण तार टूट गई और खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते कोरबा रूट के साथ ही बिलासपुर-रायपुर रूट की यात्री ट्रेनें बाधित हुई और यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद रेलवे ने कई लोकल ट्रेनों को कैंसिल कर दिया।
विज्ञापन


एक और मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे
वहीं इस घटना के कुछ देर पहले शाम करीब 5.45 बजे कोरबा-चांपा रूट में बालपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतर गई। एक साथ दो-दो मालगाड़ियों के डिरेल होने से अफसरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेल यातायात को सुचारू करने के लिए वैगनों को पटरी पर लाने के लिए रेलवे कर्मचारियों को काफी मशक्कत करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed