{"_id":"6a0201d750fd2c06db0f5be4","slug":"youths-spread-terror-by-showing-knives-to-common-people-during-urs-procession-in-bilaspur-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: उर्स जुलूस के दौरान आम लोगों को चाकू दिखाकर युवकों ने फैलाई दहशत, पुलिस ने दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: उर्स जुलूस के दौरान आम लोगों को चाकू दिखाकर युवकों ने फैलाई दहशत, पुलिस ने दो को पकड़ा
Mon, 11 May 2026 10:02 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 11 May 2026 10:02 PM IST
सार
उर्स जुलूस में चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले अब्दुल अजीम खान और हर्ष खांडे को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से धारदार हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर में उर्स जुलूस के दौरान आम लोगों को चाकू दिखाकर डराने वाले दो युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से धारदार हथियार बरामद किया हैं। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
दरअसल, घटना तालापारा सिविल लाइन क्षेत्र की है, जहां उर्स जुलूस की एक टोली मगरपारा चौक से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपी अब्दुल अजीम खान हाथ में चापड़नुमा धारदार हथियार लेकर लोगों के बीच लहराते हुए मिला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे मौके से पकड़कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां उर्स के दौरान घोड़ादाना स्कूल तारबहार से संदल और चादर की दूसरी टोली निकली थी। इस दौरान पुलिस लाइन के पास मामूली विवाद होने पर आरोपी हर्ष खांडे ने बड़ा चाकू लहराकर लोगों को डराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गया। बाद में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी पहचान की गई और पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लोहे का धारदार बड़ा चाकू जब्त किया गया। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।